Israel Iran War: पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर पहुंच गया है. बीती रात के इजरायली हमलों से तिलमिलाए ईरान ने अब इजरायल पर सैकड़ों ड्रोन दागे हैं. इजराइल डिफेंस फोर्सेस (IDF) ने कहा है कि दुश्मन के ये ड्रोन अगले 1 से 2 घंटे में इजराइल पहुंच सकते हैं. इनसे बचाव के लिए इजरायल में एयरडिफेंस सिस्टम एक्टिव मोड़ में हैं और जगह-जगह लोगों को सायरनों की आवाज सुनाई दे रही है.
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और इजरायली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा है कि वे ईरान के नापाक मंसूबों को पूरा नहीं होने देंगे और अपने देश की रक्षा करेंगे. बेंजामिन नेतन्याहू ने एक वीडियो संदेश में कहा- “ईरान की 10,000 बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की योजना लाखों लोगों के लिए ख़तरा है. तेहरान और उसके आस-पास की गई हमारी स्ट्राक्स का उद्देश्य दुनिया में आने वाली “परमाणु प्रलय” को रोकना और इज़रायल एवं अरब पड़ोसियों की रक्षा करना है.”
इज़रायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू:
“ईरान की 10,000 बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की योजना लाखों लोगों के लिए ख़तरा है।
हमलों का उद्देश्य “परमाणु प्रलय” को रोकना और इज़रायल, अरब पड़ोसियों और वैश्विक सुरक्षा की रक्षा करना है।” pic.twitter.com/kZ1JFc3HPJ
— Ocean Jain (@ocjain4) June 13, 2025
बेंजामिन नेतन्याहू का वीडियो संदेश सामने आने से पहले इजरायल ने ईरान पर 200 फाइटर जेट्स से हमला किया था. न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, इजरायली सेना ने तेहरान के आसपास कम से कम 6 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. इन 6 सैन्य ठिकानों में से 4 जगहों पर ईरान के परमाणु ठिकाने बताए गए हैं.

उधर, ईरान की मीडिया में खबरें आ रही हैं कि इजरायली हमले में ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडर हुसैन सलामी की मौत हो गई है. साथ ही ईरान के दो प्रमुख परमाणु वैज्ञानिक मोहम्मद मेहदी तेहरांची और फरदून अब्बासी भी मारे गए हैं. इजरायल ने दावा किया है कि ईरान के आर्मी चीफ मोहम्मद बाघेरी, सेना के अन्य बड़े अधिकारी और कुछ वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक भी मारे गए हैं.

कुछ ही देर पहले ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई ने कहा कि हमारी सेना इजरायल को सजा दिए बिना नहीं जाने देगी. हमारे जिन लोगों का खून बहा है, इजरायल को उसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी.
यह भी पढिए: इजरायल का ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला, आर्मी चीफ, IRGC कमांडर और कई न्यूक्लियर साइंटिस्ट्स मारे
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




