Romania Hero Vipin Kumar: कहते हैं कि नायक महलों में नहीं, बल्कि अपने हौसलों और कर्मों से पैदा होते हैं. विदेशी धरती रोमानिया से एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला और हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा कर देने वाला मामला सामने आया है. रोमानिया में एक साधारण कंस्ट्रक्शन मजदूर का काम करने वाले भारत के विपिन कुमार ने अपनी जान की परवाह न करते हुए एक ऐसी जांबाजी दिखाई है, जिसके बाद पूरी दुनिया उन्हें सलाम कर रही है. अपनी जिंदगी को दांव पर लगाकर एक रोमानियाई मासूम की जान बचाने वाले इस भारतीय जांबाज को रोमानिया सरकार ने एक ऐसा ऐतिहासिक सम्मान दिया है, जो किसी भी देश के लिए बेहद दुर्लभ माना जाता है.
मसीहा बनकर झील में कूद गया भारत का लाल
यह पूरी घटना उस वक्त की है जब विपिन कुमार रोमानिया में अपने कंस्ट्रक्शन साइट के पास मौजूद थे. अचानक उनकी नजर एक जमी हुई झील पर पड़ी, जहां एकदम बर्फीले पानी के बीच एक 5 साल की मासूम बच्ची जिंदगी और मौत के बीच झूल रही थी.
दरअसल बच्ची डूब रही थी और वहां खड़े लोग कुछ समझ नहीं पा रहे थे. बिना एक पल गंवाए, विपिन कुमार ने उस हाड़ कंपा देने वाली ठंड में सीधे बर्फीली झील के अंदर छलांग लगा दी. पानी इतना ज्यादा ठंडा था कि माइनस डिग्री के उस तापमान में किसी भी आम इंसान का दिल काम करना बंद कर दे.
🇮🇳🇷🇴 Proud moment for the Indian community in Romania!
Mr. Vipan Kumar was awarded Honorary Citizenship of Craiova for his exceptional courage in saving the life of a 5-year-old girl. The honour was conferred in the presence of Amb. @manojifs on 4 June. 👏🏅🤝 pic.twitter.com/2W8yUYNXvn— India in Romania (@eoiromania) June 8, 2026
सुन्न पड़ गए थे पैर लेकिन नहीं टूटी हिम्मत
झील का पानी इतना बर्फीला था कि विपिन कुमार के पैर पूरी तरह सुन्न हो चुके थे और उनका तैरना नामुमकिन हो गया था. लेकिन उनके सामने एक 5 साल की मासूम की जिंदगी थी. विपिन जानते थे कि अगर बच्ची इस बर्फीले पानी में पूरी तरह डूब गई, तो उसे चंद मिनटों में हाइपोथर्मिया (शरीर का तापमान अचानक खतरनाक स्तर तक गिर जाना) हो जाएगा और उसकी मौत हो जाएगी.
विपिन ने अपने सुन्न पड़ते शरीर की परवाह किए बिना, उस मासूम बच्ची को अपने दोनों हाथों से पानी के ऊपर उठाए रखा. पूरे 30 मिनट (आधे घंटे) तक विपिन मौत के उस बर्फीले समंदर में बच्ची को ढाल बनाकर थामे रहे, जब तक कि वहां रेस्क्यू टीम और मदद नहीं पहुंच गई.
ये भी पढ़ें: अभिषेक के घर सुबह-सुबह पुलिस की दबिश, ममता बनर्जी भी आनन-फानन में मौके पर पहुंचीं
रोमानिया सरकार ने दिया बड़ा इनाम
30 मिनट की इस खौफनाक जंग के बाद आखिरकार मदद पहुंची और बेहद नाजुक हालत में विपिन कुमार और उस मासूम बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. विपिन कुमार की इस अकल्पनीय बहादुरी और इंसानियत को देखकर पूरा रोमानिया देश उनका मुरीद हो गया है.
रोमानिया सरकार ने इस भारतीय सपूत के जज्बे को सलाम करते हुए उन्हें रोमानिया की आधिकारिक नागरिकता (Citizenship) से सम्मानित करने का एक ऐतिहासिक और बड़ा फैसला लिया है. सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि विपिन कुमार जैसे जांबाज ही सही मायनों में सात समंदर पार भारत की असली संस्कृति और तिरंगे का मान पूरी दुनिया में ऊंचा करते हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



