Bharat Express DD Free Dish

मुस्लिम मुल्कों में फूट? सबसे बड़े इस्लामिक देश ने इजरायल के लिए मांगी सुरक्षा की गारंटी, डोनाल्ड ट्रंप ने खुले मंच से की तारीफ

Israel in Gaza Peace Deal: इजरायल और गाजा को लेकर मुस्लिम देश भी इस संघर्ष का स्थायी समाधान चाहते हैं. ऐसा इस लिए की सबसे बड़े मुस्लिम मुल्क ने इंडोनेशिया ने इजरायल के लिए सुरक्षा की गारंटी मांगी है. इससे डोनाल्ड ट्रंप खुश हो गए हैं.

Israel in Gaza Peace Deal Muslim Indonesia Donald Trump

इजरायल की सुरक्षा जरूरी: इंडोनेशिया

Israel Gaza Peace Deal: गाजा में चल रहे संघर्ष ने दुनिया को दो खेमों में बांट दिया था, लेकिन अब संयुक्त राष्ट्र महासभा की मीटिंग से एक ऐसा संकेत मिला है, जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया है. सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश इंडोनेशिया अब इजरायल की सुरक्षा के लिए गारंटी मांग रहा है. राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के इस बयान की तारीफ खुद डोनाल्ड ट्रंप ने की है, जो इस बात का संकेत है कि गाजा में शांति के लिए एक बड़ा समझौता हो सकता है. यह बयान इस बात का भी प्रमाण है कि अब दुनिया के कई मुस्लिम मुल्क भी यह मानने लगे हैं कि गाजा में शांति के लिए सिर्फ युद्ध विराम ही काफी नहीं, बल्कि इजरायल की सुरक्षा भी सुनिश्चित करना जरूरी है.

डोनाल्ड ट्रंप ने की तारीफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के बयान की तारीफ की है, जिसमें सुबियांतो ने गाजा में संघर्ष खत्म करने की मांग रखी थी. ट्रंप ने कहा कि सुबियांतो का बयान अच्छा था और शांति का संदेश देने वाला है. सुबियांतो ने कहा था कि गाजा में संघर्ष खत्म करने के लिए इजरायल की सुरक्षा को लेकर गारंटी दी जानी चाहिए.

ट्रंप ने आगे कहा कि गाजा में युद्ध जल्द ही खत्म हो सकता है. उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि गाजा में युद्ध खत्म हो जाए. हम इसे समाप्त कराने जा रहे हैं. संभव है कि यह काम जल्दी ही हो जाए.” ट्रंप ने यह बात न्यूयॉर्क में अरब और मुस्लिम देशों के नेताओं के साथ बैठक के बाद कही. इस बैठक में सऊदी अरब, कतर, यूएई और पाकिस्तान जैसे देशों के नेता मौजूद थे.

ये भी पढें: ‘घर बुलाकार बेज्जत करते हैं डोनाल्ड ट्रंप’, न्यूयॉर्क पुलिस ने इमैनुएल मैक्रों को सड़क पर रोका; क्या है अमेरिका का संदेश?

जल्द हो सकता है ऐलान!

बैठक के बाद ट्रंप ने कहा कि यह बहुत अहम बैठक थी और हम किसी नतीजे की ओर बढ़ सकते हैं. हालांकि, उन्होंने बैठक के विवरण के बारे में कुछ नहीं बताया, लेकिन उनके दूत ने संकेत दिया कि बैठक अच्छे माहौल में हुई. माना जा रहा है कि जल्द ही इस बारे में कोई ऐलान हो सकता है कि गाजा से हमास बाहर होगा और इजरायल जंग समाप्त करेगा.

अभी भी फंसा है पेंच

लेकिन अभी भी कई चुनौतियां हैं. सूत्रों का कहना है कि गाजा से हमास को हटाने के बाद वहां का शासन किसके पास रहेगा, इसे लेकर अमेरिका, मुस्लिम देशों और इजरायल के बीच सहमति नहीं बन पाई है. यह मुद्दा अभी भी पेचीदा बना हुआ है.

जताई जा रही उम्मीद

डोनाल्ड ट्रंप की इस बैठक को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि अगले सप्ताह इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी अमेरिका आ रहे हैं और ट्रंप से उनकी मुलाकात होगी. माना जा रहा है कि ट्रंप जब नेतन्याहू से मिलेंगे तो मुस्लिम देशों से हुई बैठक की चर्चा भी करेंगे और दोनों पक्षों की राय लेते हुए जंग खत्म करने का कोई प्रस्ताव रख सकते हैं. इस बैठक और इंडोनेशिया के बयान के बाद यह उम्मीद बढ़ गई है कि गाजा में चल रहा युद्ध जल्द ही समाप्त हो सकता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read