दुनिया

इराक में हवाई हमलों में सात IS आतंकी ढेर तो गाजा में इजरायल का बड़ा अटैक, 42 फिलिस्तीनियों की मौत

Air Strikes: बगदाद के उत्तर में सलाहुद्दीन प्रांत में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के ठिकानों पर किए गए दो हवाई हमलों में सात आतंकवादी मारे गए हैं. इसको लेकर इराकी सेना ने दावा किया है. तो वहीं गाजा से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां इजरायल ने बड़ा अटैक किया है, जिसमें 42 फिलिस्तीनियों के मारे जाने की सूचना है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गाजा शहर के दो अलग-अलग इलाकों में इजरायली हवाई हमले किए गए हैं.

इराकी लड़ाकू विमानों ने आईएस के ठिकानों पर किए हमले

शनिवार को इराकी संयुक्त अभियान कमान से संबद्ध मीडिया आउटलेट ‘सिक्योरिटी मीडिया सेल’ की ओर से बयान जारी किया गया है. बयान में बताया गया है कि इराकी लड़ाकू विमानों ने खुफिया रिपोर्टों के आधार पर प्रांत के उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक पहाड़ी इलाके में आईएस के ठिकानों और उनके द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक सुरंग पर दो हवाई हमले किए. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, हवाई हमलों में एक प्रमुख व्यक्ति सहित सात आईएस आतंकवादी मारे गए. हालांकि बयान में हमलों के समय के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. बता दें कि साल 2017 में आईएस की हार के बाद से इराक में सुरक्षा स्थिति में सुधार हुआ है.
हालांकि, आईएस के बचे हुए लोग शहरी केंद्रों, रेगिस्तानों और बीहड़ इलाकों में घुस आए हैं और सुरक्षा बलों तथा नागरिकों के खिलाफ लगातार छापामार हमले कर रहे हैं.

गाजा में दो अलग-अलग इलाकों में इजरायली हवाई हमला

बता दें कि इजरायली-गाजा वॉर लगातार जारी है. ताजा खबर सामने आ रही है कि गाजा शहर के दो अलग-अलग इलाकों में इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 42 फिलिस्तीनी मारे गए हैं. शनिवार को फिलिस्तीनी चिकित्सा सूत्रों ने सिन्हुआ समाचार एजेंसी को बताया, “इजरायली युद्धक विमानों ने अल-शती शरणार्थी शिविर पर हमला किया जिसमें लगभग 18 लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए हैं.” वहीं चिकित्सा सूत्रों ने ये भी दावा किया है कि मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है. नागरिक सुरक्षा दल अभी भी शव और घायलों को मलबे से निकालने की कोशिश कर रहे हैं. शिविर खंडहर में बदल गया है.

इजरायली हमले में नष्ट हुए सात घर

सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, फिलिस्तीनी सुरक्षा सूत्रों ने कहा कि इजरायली युद्धक विमानों के अल-शती शरणार्थी शिविर पर हमले में सात घर नष्ट हो गए हैं. हमास ने एक प्रेस बयान में कहा कि एक अन्य घटना में शनिवार को गाजा शहर के उत्तर-पूर्व में अल-तुफ्फाह में घरों पर इजरायली हवाई हमलों के दौरान महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 24 फिलिस्तीनी मारे गए हैं. वहीं शनिवार को इजरायली सेना ने एक प्रेस बयान में कहा कि उसके युद्धक विमानों ने गाजा शहर में हमास के दो सैन्य बुनियादी ढांचे पर हमला किया.

अभी तक हुईं 37,431 मौतें

गाजा में स्वास्थ्य अधिकारियों ने एक प्रेस बयान देते हुए कहा है कि गुरुवार तक इजरायली सैन्य अभियानों में मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या बढ़कर 37,431 हो गई है, जबकि 85,653 अन्य घायल हुए हैं. टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक, इजरायली सेना ने गाजा में हमास के एक वरिष्ठ कमांडर राएद साद को निशाना बनाया. अभी तक, उसकी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हमास के संचालन के प्रमुख के रूप में पहचाने जाने वाले साद के बारे में माना जाता है कि वह मार्च में इजरायली छापे के दौरान गाजा शहर के अल-शिफा अस्पताल में था लेकिन उस समय वह वहां नहीं मिला.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

37 minutes ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

51 minutes ago

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

9 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

9 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

10 hours ago