मनोरंजन

जहीर की होने जा रही सोनाक्षी सिन्हा, इस आउटफिट में बनेंगी दुल्हनिया, सामने आया लहंगे का VIDEO, देखिए कैसा है शादी का जोड़ा?

Sonakshi Sinha-Zaheer Wedding: मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा से एक्टर जहीर इकबाल आय यानी 23 जून को शादी करने जा रहे हैं. इस मौके पर सोनाक्षी का घर पूरी तरह से सज चुका है और घर में परिवार और दोस्तों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है. हल्दी, मेहंदी और घर में पूजा की रस्म पूरी करने के बाद आज दोनों रजिस्टर मैरिज करेंगे. यानी सोनाक्षी सिन्हा बिना अपना धर्म बदले जहीर इकबाल के साथ कानूनी तौर पर शादी करने वाली है.

उनकी इस खुशी में पूरे परिवार के साथ-साथ बॉलीवुड के तमाम लोग भी शामिल होंगे. इस आखिरी रस्म में एक्ट्रेस किस आउटफिट में नजर आ सकती है इसकी एक झलक सामने आ गई है. सोनाक्षी ने अपनी शादी के लिए जो भी आउटफिट डिजाइन करवाए थे वो उनके घर पर डिलीवर कर दिए गए है. पैपराजी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके हाथ में चार जोड़ी आउटफिट्स को देखा जा सकता है.

वेडिंग आउटफिट का वीडियो आया सामने

सोनाक्षी सिन्हा के वेडिंग फंक्शन के आउटफिट्स की पहली झलक सामने आ गई है. उनके घर के बाहर डिलीवर हुए डिजाइनर आउटफिट्स उनके हाउस हेल्प के हाथों में देखे जा सकते हैं. ये चार जोड़ी है जिसमें दो अनारकली स्टाइल लॉन्ग सूट है जो पिंक कलर में जड़ा हुआ है. दूसरा लॉन्ग सूट हल्का ऑरेंज कलर का है. ऑफ वाइट और एक ब्लू है. वहीं इसमें से एक पीच कलर का लहंगा है, जिसे सोनाक्षी का वेडिंग आउटफिट बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: इस बार हर सीजन से अलग है बिग बॉस ओटीटी 3, कोई करेगा जासूसी तो किसी को मिलेगा फोन!

मां के साथ सोनाक्षी ने की पूजा

माना जा रहा है कि सोनाक्षी अपने खास दिन पर लाल लहंगा नहीं बल्कि यही पीच कलर का लहंगा पहने वाली हैं. इतना ही नहीं बीते दिन की कई वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, जिसमें सोनाक्षी अपनी मम्मी के साथ शादी से पहले होने वाली पूजा करती हुई नजर आ रही हैं. इस जोड़ी की शादी के बाद पहली तस्वीर पर हर किसी नजरें टिकी हुई हैं.

ग्रैंड रिसेप्शन में कई बड़े स्टार होंगे शामिल

बता दें कि हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी का इनवाइट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. दोनों ने एक ऑडियो मैसेज के साथ अपने कुछ खास दोस्तों को शादी में शामिल होने के कहा था. हनी सिंह, पूनम ढिल्लन समेत कई सेलिब्रिटीज ने शादी में शामिल होने की बात भी कही थी. आज रजिस्टर मैरिज के बाद दोनों अपने फ्रेंड्स और फैमिली के लिए एक ग्रैंड फंक्शन करने वाले हैं. इस ग्रैंड रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार नए कपल की शादी की बधाइयां देते दिख सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

7 minutes ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

41 minutes ago

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

1 hour ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

2 hours ago

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

9 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

10 hours ago