दुनिया

Israel Hamas War: गाजा में 20 वर्षीय भारतीय मूल के इजरायली जवान की मौत, हमास से ले रहा था लोहा

Israel Hamas War: इजरायल और हमास के बीच भीषण जंग जारी है. इजरायल अब इस जंग को अंजाम तक ले जाने के मूड में है. गाजा में चुन-चुनकर आतंकियों को निशाना बनाया जा रहा है. इस बीच खबर आई है कि गाजा में हमास के आतंकियों से लड़ाई लड़ते-लड़ते इजरायल के एक 20 वर्षीय भारतीय मूल के सैनिक की मोत हो गई. डिमोना के मेयर बेनी बिट्टन ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, “बड़े दुख के साथ हम गाजा में लड़ाई में डिमोना के बेटे हलेल सोलोमन की मौत की घोषणा करते हैं.” उन्होंने कहा कि हम माता पिता बहनों: यास्मीन, हिला, वेरेड और शेक्ड के दुःख में भागीदार हैं.

अब तक 9000 लोगों की मौत

बता दें कि हमास के हमले और इजरायल की जवाबी कार्रवाई में अब तक 9000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. हजारों लोग घायल हुए हैं. आधे से ज्यादा लोगों ने गाजा पट्टी को खाली कर दिया है. बताया गया है कि इस जंग में अबतक 11 इजरायली सैनिक मारे गए हैं. इजरायली पीएम नेतन्याहू ने कहा, “हम एक कठिन युद्ध में हैं. यह एक लंबा युद्ध होगा. हमारे पास कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हैं लेकिन दर्दनाक नुकसान भी हैं.” उन्होंने कहा, “हम जानते हैं कि हमारा हर सैनिक एक पूरी दुनिया है. इज़राइल के पूरे लोग आपको, परिवारों को, अपने दिल की गहराई से गले लगाते हैं. आपके भारी दुःख के दौरान हम सभी आपके साथ हैं. ”

यह भी पढ़ें: “एक-एक यहूदी के खत्म होने तक जारी रहेंगे हमले”, हमास मुखिया ने Israel को धरती से मिटाने की दी धमकी

जीत तक जंग जारी रखेंगे: नेतन्याहू

उन्होंने कहा, “मैं इजरायल के नागरिकों से वादा करता हूं: हम काम पूरा करेंगे, हम जीत तक जंग जारी रखेंगे.” 7 अक्टूबर को इज़राइल के दक्षिण में रहने वाले नागरिकों पर हमास ने करीब 5000 रॉकेट बरसाए. इसमें करीब 1200 नागरिकों की मौत हो गई थी. इसके अगले दिन इजरायली पीएम ने युद्ध की घोषणा कर दी. वहीं हमास ने कम से कम 250 इजरायली नागरिकों को बंधक बना लिया. इजरायली सेना ने अब जमीनी ऑपरेशन शुरू कर दिया है. चुन-चुनकर हमास के ठिकाने को तबाह किया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago