फोटो-सोशल मीडिया
UP Politics: सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा फोन टैपिंग को लेकर लगाए गए आरोप के बाद से ही यूपी की सियासत में हलचल मची हुई है. इसको लेकर भाजपा नेताओं की ओर से बयानबाजी जारी है. ताजा बयान परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह की ओर से आया है. उन्होंने कहा, “अखिलेश यादव को फोन टैपिंग से क्यों डर लगता है?”
बता दें कि लखनऊ में तेजस मूवी की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए योगी सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि तेजस मूवी प्रेरणादायक फिल्म है. इस फिल्म को हर नौजवान को देखना चाहिए और सरकार को इसे टैक्स फ्री करना चाहिए. इसी के साथ दयाशंकर सिंह ने फोन टैपिंग से जुड़े सवाल पर कहा, ‘वह एप्पल का फोन इस्तेमाल करते हैं और ये बात उनको एप्पल फोन वाले ही बता रहे हैं. वह पहले एप्पल फोन वालों से ही पूछे कि वह दुनिया के सामने कहते हैं कि हमारा फोन टेप नहीं होता तो फिर कैसे उनका फोन टेप हो रहा है?
उन्होंने कहा कि कोई फोन टेप नहीं होता है, किसी का भी नहीं. किसी की भी निजता में दखल देने का अधिकार किसी को भी नहीं है. जहां देश की सुरक्षा का सवाल होता है, वहां पर सुरक्षा एजेंसियां ऐसा करती हैं.’ सपा प्रमुख पर निशाना साधते हुए दयाशंकर सिंह ने कहा कि आखिर अखिलेश यादव क्यों डर रहे हैं? उन्होंने डरना नहीं चाहिए? राजनेताओं को क्यों डरना है? फिर आगे बोले कि, “उनको जरूर कोई डर सता रहा होगा. तभी वह ऐसा कह रहे हैं.” इसी के साथ ये भी कहा कि हो सकता है कि उनके फोन में कुछ ऐसा हो. तभी वो डर रहे हैं. वह बोले कि एप्पल फोन तो टेप न होने का दावा करता है, “किसी राजनीतिक व्यक्ति का भी फोन टेप नहीं होता है. जो देश के लिए खतरा होते हैं, उनके फोन टैप होते हैं.” मंत्री दयाशंकर सिंह ने आगे कहा कि, वो तो राजनेता हैं, उनको डरना नहीं चाहिए. फोन तो आतंकी और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के टेप होते हैं.
ये भी पढ़ें- UP News: 22 साल पुराने केस में अमरमणि त्रिपाठी की सम्पत्ति होगी कुर्क, कोर्ट ने दिया आदेश, जानें क्या है मामला?
बता दें एक दिन पहले ही पत्रकारों से बात करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था, “ये बड़े दुख की बात है, सुबह ये जानकारी मिली और इस प्रकार का मैसेज कंपनी के माध्यम से आया है. मैसेज में बताया जा रहा है कि स्टेट की ओर से आपका फोन हैक किया जा रहा है.” इसी के साथ उन्होंने मामले की जांच की मांग करते हुए कहा था, “दुख की बात है कि लोकतंत्र में आजादी और निजता को भी ये खत्म करना चाहते हैं. जासूसी किस लिए? इसकी जांच होनी चाहिए.”
Adani Green Energy: अडानी ग्रीन एनर्जी ने गुजरात के खावड़ा में BESS क्षमता बढ़ाकर 6.63…
Saturday Bank Holiday Fact Check: सोशल मीडिया पर वित्त मंत्रालय के नाम से एक गजट…
मुजफ्फरनगर में किसान प्रवीण की हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी…
Balrampur AI Center: बलरामपुर जिला प्रशासन ने Prisma AI के साथ Cognitive Data Annotation Center…
स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के बाद पूर्व सांसद सुभाषिनी अली और एनजीओ PUCL ने भी…
OTT Releases October 2: 2 अक्टूबर को Netflix, JioHotstar और ZEE5 समेत OTT प्लेटफॉर्म्स पर…