देश

Chhattisgarh Elections: “कांग्रेस को अकबर से इतना प्रेम क्यों है?” सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने फिर बोला हमला, भूपेश बघेल ने दिया जवाब

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ चुनाव में अब सियासी पारा हाई हो गया है. बीते दिनों असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा चुनाव प्रचार के लिए प्रदेश में एक रैली की थी. इस रैली में उन्होंने अकबर का जिक्र करते हुए ऐसा कुछ कह दिया था कि जिसकी शिकायत कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की थी. इसके बाद चुनाव आयोग ने भी इस बयान पर आपत्तिजनक पाते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था. वहीं बीजेपी नेता हिमंत सरमा आज फिर छत्तीसगढ़ में ही थे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पर फिर एक बार अकबर को लेकर हमला बोल दिया.

हालांकि हिमंत सरमा के हमले के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन पर पलटवार तो किया, लेकिन उन्होंने बिना अकबर का नाम लिए उनके आरोपों का जवाब दिया.

‘कांग्रेस को अकबर इतना प्यारा क्यों है?’

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “जब मैंने मोहम्मद अकबर के बारे में बोला तो कांग्रेस ने मेरी शिकायत कर दी. अगर मैंने किसी कांग्रेस नेता के खिलाफ कुछ बोला होता तो शिकायत दर्ज करना समझ में आता. मुझे लगता है कि मैंने अगर टीएम देव या भूपेश बघेल या कोई और नेता हो…तो क्या कांग्रेस शिकायत करती. इसलिए मुझे लगाता है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के लिए भूपेश बघेल से ज्यादा अकबर जरुरी है. आखिर कांग्रेस को अकबर इतना प्रिय क्यों है?

वहीं सीएम बघेल ने सरमा पर पलटवार करते हुए कहा कि में उनसे पूछना चाहता हूं कि भारत सरकार की योजना का लाभ उनकी पत्नी ने लिया है या सरकार ने दिया है? शारदा चिटफंड मामले की जांच चल रही है या खत्म हो गई है, यह बात वह बता दें.

यह भी पढ़ें- Cash For Query Scam: “मुझसे गंदे सवाल पूछे….”, एथिक्स कमेटी पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, विपक्षी सांसदों ने भी किया बायकॉट

सीएम सरमा ने अकबर पर क्या कहा था?

हिमंत बिस्वा सरमा ने अकबर को लेकर कहा कि अगर अकबर एक जगह पर आता हैं, तो वो 100 अकबर साथ लेकर आता है. आप यह मत भूलिए. जितनी जल्दी हो सके आप अकबर को विदा कर दीजिए नहीं तो मां कौशल्या की यह भूमि अपवित्र हो जाएगी.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago