दुनिया

Israel-Hamas War: हमास की हैवनियत, कैद से रिहा हुईं 30 महिलाओं के साथ किया गया रेप, इजरायली डॉक्टरों ने किया सनसनीखेज दावा

Israel-Hamas War: इजरायल और हमास के बीच छिड़ी जंग को ढाई महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है. इस दौरान करीब 20 हजार लोग मारे जा चुके हैं और लाखों लोग बेघर हो गए हैं. इजरायली सैनिक लगातार गाजा पट्टी पर हमला कर रहे हैं. उसके सैनिक ग्राउंड ऑपरेशन के जरिए हमास के आतंकियों को ढूंढकर मौत के घाट उतार रहे हैं. इसी बीच हमास ने ये भी साफ कर दिया है कि इजरायल की ओर से जब तक इस जंग को रोका नहीं जाता, तब तक उनके कब्जे में बंधक बने नागरिकों को नहीं छोड़ा जाएगा.

महिलाओं के साथ हमास आतंकियों ने दुष्कर्म किया

इन सब के बीच एक और घटना ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है. हमास कब्जे से छूटकर आईं करीब 30 महिलाओं के साथ हमास आतंकियों ने दुष्कर्म किया है. इस बात की पुष्टि बंधकों का इलाज करने वाले दो इजरायली डॉक्टरों ने किया है. उनका दावा है कि बंधक बनाई गईं महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया गया था. ये दोनों डॉक्टर अब रिहा किए गए हैं.

महिलाओं का यौन उत्पीड़न कर रहे हमास आतंकी

इसी के साथ ही डॉक्टरों के इस दावे की पुष्टि एक इजरायली अधिकारी ने की है. उन्होंने कहा कि कुछ रिहा किए गए बंधकों ने खुलासा किया है कि उन्हें कैंद में हिंसक यौन हमलों का सामना करना पड़ रहा था. डॉक्टरों ने बंधकों के इलाज के दौरान पाया कि 12 से 48 साल की रिहा की गई इजरायली महिला बंधकों से गाजा में रेप किया गया है. इन महिलाओं की संख्या लगभग 30 है.

7 अक्टूबर को हुआ था हमला

बता दें कि 7 अक्टूबर को इजरायल में घुसपैठ के जरिए हमास आतंकियों ने हमला बोल दियाथा. जिसमें करीब 1400 लोगों की हत्या कर दी गई थी. इस हमले के बाद इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने युद्ध का ऐलान किया था. हमले के दौरान हमास आतंकियों ने करीब 250 लोगों को बंधक बना लिया था. जिन्हें गाजा पट्टी ले जाया गया था. इन बंधकों के साथ हमास आतंकी बर्बरता कर रहे हैं. महिलाओं के साथ यौन हिंसा के अलावा बच्चों को मार रहे हैं.

बंधकों को हमास ने किया था रिहा

बीते दिनों युद्ध विराम समझौता होने के बाद हमास ने कुछ बंधकों को रिहा किया था. हालांकि बाद में फिर से युद्ध शुरू हो जाने से हमास ने रिहाई करने से इनकार कर दिया था. हमास का कहना है कि जब तक पूरी तरह से जंग को रोका नहीं जाता है, तब तक बंधकों की रिहाई नहीं होगी.

यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: IDF को चकमा देकर फिर बच निकला सिनवार, इजरायल में 7 अक्टूबर को खेला था ‘खूनी खेल’

वहीं इजरायल की सेना का दावा किया जा रहा है कि हमास के आखिरी आतंकी को खत्म करने तक ये जंग जारी रहेगी. गाजा पट्टी को हमास के कब्जे से मुक्त करने के बाद ही हमले रोके जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

SP अंकिता शर्मा पर चला PHQ का चाबुक, हर्ष फायरिंग पर पड़ी भारी

PHQ Notice To IPS Ankita Sharma: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की एसपी अंकिता शर्मा का…

18 minutes ago

एपस्टीन मामले पर गरमाई राजनीति: युवा कांग्रेस ने दिल्ली में किया उग्र प्रदर्शन

भारतीय युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में दिल्ली में प्रदर्शन…

24 minutes ago

नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा; 23 अक्टूबर को शाम 6 बजे आएगा फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है,…

29 minutes ago

पीएम मोदी के बाद सोशल मीडिया के मैदान में उतरी सोनिया गांधी, आत्मकथा की किताब को रखा सामने

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते हुए अपनी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey…

44 minutes ago

इमरजेंसी में सांड..! चेकअप या चाहिए आयुष्मान कार्ड? महोबा अस्पताल VIDEO वायरल

Mahoba hospital bull video: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक हैरान करने वाली और…

49 minutes ago