प्रतीकात्मक तस्वीर
Corona Outbreak: कोरोना वायरस ने एक बार फिर से भारत की टेंशन बढ़ा दी है. कोरोना मामलों में आई तेजी को देखते हुए केंद्र सरकार ने एडवायजरी जारी करते हुए एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. बीते शुक्रवार (22 दिसंबर) को 24 घंटे के अंदर 640 नए मामले दर्ज किए गए. जिसके बाद देश में एक्टिव मामले की संख्या 2997 पहुंच गई गई है. आंकड़ों के मुताबिक, हर घंटे 26 से 27 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं.
कोरोना के मामले बढ़ने से ज्यादा चिंता कोविड के नए वेरिएंट JN.1 से बढ़ रही है. ऐसे में माना जा रहा है कि संक्रमण में यह उछाल भी इसी नए वेरिएंट की वजह हो से हो रहा है. ये नया वेरिएंट ओमिक्रॉन वेरिएंट की फैमिली का है. इसका सबसे पहला सैंपल इसी साल 25 अगस्त को कलेक्ट किया गया था. केरल में नए वेरिएंट से संक्रमित एक मरीज की पुष्टि हुई है. हालांकि इस वेरिएंट का असर देश के दूसरे हिस्से में अभी तक नहीं दिखाई दिया है.
दिल्ली स्थित एम्स में सामुदायिक चिकित्सा केंद्र में एडिशनल प्रोफेसर हर्षल आर साल्वे के मुताबिक, “कोविड – 19 मामलों की रिपोर्टिंग में वर्तमान वृद्धि ज्यादातर ओमिक्रॉन संस्करण के JN.1 उप-संस्करण के कारण है. संक्रमण की गंभीरता ओमिक्रॉन के कारण रिपोर्ट किए गए पिछले मामलों के समान बताई गई है. रिपोर्ट किए गए लक्षण ज्यादातर ऊपरी श्वसन पथ के संक्रमण तक ही सीमित हैं, और अब तक कोई गंभीर लक्षण सामने नहीं आया है.
उनके अनुसार फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है. मामलों में जो भी उछाल आ रहा है., वह सर्दियों के मौसम में श्वसन वायरस के संचरण में वृद्धि भी है. जो भी मामले आ रहे हैं वे हलके रूप में हैं. मौजूदा समय में 41 देशों में कोरोना के नए सब वेरिएंट के मामले सामने आ चुके हैं.
यह भी पढ़िए: इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में ‘मिलेनियल चेंज मेकर्स’ कॉन्फ्रेंस एंड अवॉर्ड्स 2023 का आयोजन, होनहार बच्चों का दिखा जलवा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब कोरोना के मामलों की संख्या 4.50 करोड़ हो गई है. इसके अलावा केरल में कोविड से हुई एक और मौत के बाद मरने वालों की संख्या 5,33,328 हो गयी है.
-भारत एक्सप्रेस
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते हुए अपनी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey…
Mahoba hospital bull video: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक हैरान करने वाली और…
India vs New Zealand: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 226 रन का विशाल लक्ष्य हासिल…
पटना के बापू सभागार में 26 अक्टूबर को IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन…
मेरठ में एक पिता को उस वक्त हैरानी हुई जब राशन कार्ड में उनके दो…
France Protest: फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के दौरान 'बिस्मिल्लाह' लिखे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर…