दुनिया

Israel Hamas War: IDF ने रफा में 100 से ज्यादा आतंकी मारे, कहा— इजरायल पर हमले की फिराक में थे; तस्वीरों में देखें अब कैसे हैं GAZA के हालात

Israel Gaza War: पश्चिम एशिया में इजरायल और हमास की जंग लगातार चल रही है, खबर है कि इजरायली डिफेंस फोर्सेस (IDF) ने बीते रोज 100 से ज्‍यादा फिलिस्‍तीनियों को मार डाला. मारे गए लोगों को IDF ने अपने बयान में ‘आतंकवादी’ बताया और कहा- हमने दक्षिणी गाजा पट्टी के रफा में लगभग 130 आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया है.

न्‍यूज एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, गिवाती इन्फैंट्री ब्रिगेड ने पूर्वी रफा में एक ठिकाने पर IDF ने हमला करके 80 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया और वहां से दर्जनों राइफलें, हथगोले और गोला-बारूद बरामद किए. इसके अलावा, गिवाती की टोही यूनिट ने इलाके में सुरंग बनाने के बुनियादी ढांचे का भी पता लगाया.

हमला वहां, जहां से इजरायली सैनिकों पर गोलीबारी की गई थी

IDF के बयान का हवाला देते हुए सिन्हुआ ने बताया कि IDF के 401वीं बख्तरबंद ब्रिगेड ने हमास के बुनियादी ढांचे और इमारतों पर छापे में लगभग 50 आतंकवादियों को मार गिराया. IDF के बयान में कहा गया कि वहां से इजरायली सैनिकों पर गोलीबारी की गई थी, लिहाजा IDF ने यह एक्‍शन लिया.

यह भी पढ़िए: ईरानी हमले की आशंका से इजरायल ने ब्लॉक किया GPS, सैनिकों की छुट्टियां रद्द, यहूदी-इस्लामिक देशों में तनाव इतना क्यों बढ़ा?

सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, IDF ने गाजा पट्टी में दर्जनों शाफ्ट सुरंग और कई विमान भेदी बंदूकें भी खोजी हैं. IDF ने कहा, “अब तक, 401वीं ब्रिगेड ने सैकड़ों आतंकी बुनियादी ढांचों को नष्ट कर दिया है.”

IDF की 5 पैदल सेना ब्रिगेडों में से एक गिवाती है, जिसमें 3 बटालियन हैं. बताया जा रहा है कि सबके काम बंटे हुए हैं.

यह भी पढ़िए: यहूदी-मुस्लिम देशों में तनाव चरम पर पहुंचा, भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा— अभी न करें ईरान और इजरायल की यात्रा

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago