चुनाव

PM Modi RoadShow In Purulia: पश्चिम बंगाल में पीएम को देखने उमड़ा जनसैलाब, गूंजे मोदी-मोदी के नारे, लोगों ने खूब लगाए जयकारे

PM Modi RoadShow In Purulia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आमजन में दीवानगी आज एक बार फिर देखी गई, जब मोदी पश्चिम बंगाल के पुरुलिया पहुंचे. उनके लिए वहां हजारों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. भारतीय जनता पार्टी की ओर से रोड शो किया गया…जिसमें हर ओर आमजन के बीच से मोदी मोदी के स्वर गूंजने लगे.

PM मोदी के रोड शो की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं. यहां आप देख सकते हैं कि पुरुलियावासी कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झलक पाने को बेताब थे.

यह वीडियो खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने X.com हैंडिल पर शेयर किया. उन्होंने ट्वीट में लिखा— “पुरुलिया निश्चित रूप से जानता है कि कैसे शानदार तरीके से स्वागत किया जाए!”

फोटो— पुरुलिया में उमड़ा जनसैलाब. यह तस्वीर भारतीय जनता पार्टी के ट्विटर हैंडिल पर शेयर की गई है. 

बंगाल का मूड..पुरुलिया की एक झलक

पीएम मोदी अपने चुनावी कार्यक्रम के तहत रविवार, 19 मई को पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर पहुंचे. उन्होंने जहां-जहां रोड शो किया, वहीं लोगों ने उनका नाम ले-लेकर नारे लगाए. इस दौरान धार्मिक जयकारे भी सुनाई दिए. भाजपा ने इस पर ट्वीट किया— “यह बंगाल की जनता का मूड है…हमें आमजन ऐसे आर्शीवाद दे रहे हैं.”

पुरुलिया में जनसभा के दौरान लोगों से मुखातिब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा— “मैं विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत के लिए आपका आशीर्वाद चाहता हूं.”

TMC, कांग्रेस और लेफ्ट के पाप एक जैसे— PM मोदी

पीएम मोदी ने पुरुलिया के अलावा बिष्णुपुर में भी जनसभा की. बिष्णुपुर में पीएम ने कहा कि TMC हो, कांग्रेस या लेफ्ट हो, ये तीनों पार्टियां अलग-अलग दिखती हैं, लेकिन उनके पाप एक जैसे ही हैं. इसलिए इन्होंने मिलकर INDI गठबंधन बनाया है.

पीएम मोदी बोले— “इन्होंने (TMC, कांग्रेस और लेफ्ट) गरीब, मजदूर, SC-ST, महिला को हमेशा नारे दिए. जहां भी इन्होंने सरकार चलाई, उन राज्यों को गरीब बनाकर छोड़ दिया. पश्चिम बंगाल इसका ताजा उदाहरण है. कभी दूसरे राज्यों के लोग रोजगार के लिए बंगाल आते थे, आज बांकुरा से पूरे बंगाल से काम के लिए पलायन कर रहे हैं.”

‘भ्रष्टाचारियों को जेल से बाहर नहीं रहने दूंगा’

इंडिअलायंस के मॉडल की बात करते हुए पीएम ने कहा— “TMC, कांग्रेस और लेफ्ट का मॉडल विकास पर आधारित नहीं है. वे कुशासन, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और वंशवादी राजनीति (परिवारवाद) के मॉडल पर काम करते हैं. मैं अब कह रहा हूं कि भ्रष्टाचारियों को जेल से बाहर नहीं रहने दूंगा. मोदी आपको एक और गारंटी दे रहा है…4 जून के बाद जब हम नई सरकार बनाएंगे, भ्रष्ट लोगों को अपना जीवन जेल में बिताना होगा”.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

40 minutes ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

1 hour ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ महानाटक में पहुंचे अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा: जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों को बताया ‘नए मुगल’

'जाणता राजा' महानाटक के छठे दिन अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा पहुंचे. अनुराग…

2 hours ago

कांग्रेस के महारैली पर भड़के व्यापारी, बोले- नहीं टला तो होगा आंदोलन

1 नवंबर की महारैली टालो वरना होगा आंदोलन. CTI और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की…

2 hours ago

ऑपरेशन चक्र-2 में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी दबोचे

दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन चक्र-2 में बड़ी सफलता मिली है. 72 घंटे के भीतर 185…

3 hours ago