खेल

MS धोनी ने जड़ा आईपीएल 2024 का सबसे लंबा छक्का, स्टेडियम के पार भेजी गेंद, देखें वीडियो

MS Dhoni Longest Six in IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 68वें मुकाबले में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 27 रनों से हरा दिया. इसी के साथ 17वें सीजन में सीएसके का सफर खत्म हो गया. वह प्लेऑफ से बाहर हो गई है. आखिरी मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने यश दयाल की गेंद पर सबसे लंबा छक्का जड़ दिया. उन्होंने गेंद को स्टेडियम से बाहर भेज दिया. धोनी का ये छक्का देखकर मैदान में मौजूद दर्शन हैरान रह गए.

धोनी ने जड़ा सबसे लंबा छक्का

42 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2024 में सबसे लंबा छक्का लगाया और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का रिकॉर्ड तोड़ दिया. इससे पहले इस सीजन में सबसे लंबा छक्का (108 मीटर) दिनेश कार्तिक के नाम पर दर्ज था. आरसीबी के खिलाफ धोनी ने 110 मीटर लंबा छक्का लगाया. हालांकि, धोनी इसके बाद अगले ही गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए.

प्लेऑफ से बाहर हुई सीएसके

चेन्नई की पारी के दौरान आखिरी ओवर यश दयाल लेकर आए. दयाल ने पहले गेंद फुलटॉस फेंकी, जिसे धोनी ने फाइन लेग के ऊपर से बेहतरीन छक्का जड़ दिया. धोनी ने गेंद पर स्टेडियम से बाहर भेज दिया. छक्का जड़ने के साथ ही धोनी ने प्लेऑफ की उम्मीदों को जगाया लेकिन अगले ही गेंद पर वह आउट हो गए. चेन्नई ये मैच गंवा दिया और प्लेऑफ से बाहर हो गई.

ये भी पढ़ें- IPL 2024, RCB Vs CSK: रोमांचक मैच में सीएसके की हार, प्लेऑफ में पहुंची आरसीबी

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago