दुनिया

Israel Hamas War: ‘गाजा पर गिरा देना चाहिए परमाणु बम’, बोले इजरायली मंत्री, PM नेतन्याहू ने दिया यह रिएक्‍शन

Israel Atomic Bomb Hamas: पश्चिमी एशिया में चल रही इजरायल-हमास जंग को छिड़े आज 30 दिन हो गए हैं. इजरायली सेना ने हमास को मिटाने के लिए अब सबसे बड़े जबालिया कैंप के बाद अल-बुरेज और मघाजी कैंप पर हमला किया है. इन कैंपों को रिफ्यूजी कैंप बताया जा रहा है. हालांकि, इजरायल ने सिविलियन को मारने से इनकार किया है.

अभी इजरायल के एक मंत्री ने बेहद भड़काऊ बयान दिया है. इजरायली हेरिटेज मिनिस्टर अमीचाई एलियाहू ने कहा- हमें गाजा पर परमाणु बम (Nuclear Bomb) गिरा देना चाहिए. हमास को खत्म करने के लिए यह भी एक विकल्प है. उन्‍होंने कहा- “वहां कोई भी मासूम नहीं है.” अपनी सरकार के मंत्री के इस बयान की इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने न‍िंदा की है. खबर है कि इस बयान को लेकर अमीचाई एलियाहू को बर्खास्त भी कर दिया गया है.

इजरायली मंत्री अमीचाई एलियाहू ने दी धमकी

बता दें कि इजरायली मंत्री अमीचाई एलियाहू ने दावा क‍िया था कि गाजा पट्टी पर परमाणु बम ग‍िराना इजरायल के व‍िकल्‍पों में से एक है. जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय मीडिया में उनका बयान तेजी से वायरल हुआ. कई मानवाधिकार संगठनों की प्रतिक्रिया आई, वहीं मुस्लिम देशों में भी तरह—तरह की चर्चा होने लगीं. कुछ घंटों बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंत्री के बयान का पूरी तरह से खंडन किया.

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री ने किया खंडन

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है क‍ि इजरायल डिफेंस फोर्स निर्दोषों को नुकसान पहुंचाने से बचाने के लिए ‘अंतरराष्ट्रीय कानून के उच्चतम मानकों’ के अनुसार काम कर रहे हैं. नेतन्याहू के आधिकारिक हैंडल ‘एक्‍स’ पर एक ट्वीट में ‘परमाणु हथियार के हमले’ वाले बयान के संदर्भ में लिखा गया- “हम इस तरह की सभी संभावनाओं को खार‍िज करते हैं. ओत्ज़मा येहुदित (Otzma Yehudit) पार्टी के मंत्री अमीचाई एलियाहू के शब्द वास्तविकता से अलग हैं. हम उच्चतम मानकों के अनुसार काम करने का स‍िलस‍िला हमास पर जीत तक जारी रखेंगे.”

यह भी पढिए: Israel Hamas War: Gaza में इजरायली सेना घुसकर कर रही हमले, 150 हमास लड़ाके मारे, इमारतों के ऊपर मंडरा रहे अब अमेरिकी ड्रोन

इजरायली सेना का 3 रिफ्यूजी कैंप पर हमला

अरब के न्‍यूज चैनल अल जजीरा ने कहा कि गाजा में घुसी इजरायली सेना ने 24 घंटे में तीन रिफ्यूजी कैंप पर हमला किया है. अल जजीरा के मुताबिक, इजरायल ने सबसे बड़े जबालिया कैंप के बाद अल-बुरेज और मघाजी कैंप पर हमला किया…जिनमें कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago