यूटिलिटी

Elon Musk के X पर अब मिलेगा AI का मजा, जानें कौन और कैसे कर सकेगा इस्तेमाल

Elon Musk X: पॉपुलर माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स (X) ट्विटर (Twitter) का एक्सपीरियंस दिन प्रतिदिन बेहतरीन होता जा रहा है.  एलन मस्क ने जब से ट्विटर खरीदा है, तब से ट्विटर में बेहतरीन फीचर्स एड किए जाते रहे हैं. इसी के तहत ट्विटर का नाम भी बदलकर X रखा गया था. ट्विटर पर प्रीमियम और सब्सक्रिप्शन के फीचर्स भी एलन मस्क ही लाए थे और अब इसी एक्स पर एलन मस्क  AI भी लाने वाले हैं, तो चलिए आपको आज इस फीचर के बारे में बताते हैं.

जानकारी के मुताबिक SpaceX और Tesla कंपनी के सीईओ Elon Musk ने एआई चैटबॉट सर्विस को यूजर्स के लिए शुरू कर दिया है. X यूजर्स के लिए Grok एआई टूल को रिलीज कर दिया गया है. खास बात यह है कि ये माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X का पहला एआई टूल है. इस फीचर के आने से आपको क्या फायदा होगा और क्या ये फीचर सभी यूजर्स के लिए जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें-FD Rate: इस बैंक ने बढ़ाई ब्याज दर, अब मिलेगा 9.21% का फायदा

क्या है यह फीचर

बता दें कि यह कंपनी का पहला एआई टूल है. इसे गूगल के बार्ड और चैटचीपीटी को टक्कर देने के लिए उतारा गया है. ये फीचर X पर शेयर की गई जानकारी को रियल टाइम में एक्सेस करन में सक्षम है और आपके पूछे गए सवालों का जवाब देगा. खास बात यह भी है कि टूल के जवाब बेहद ही सटीक होते हैं. हालांकि इसके दुरुपयोग पर भी लगाम लगाई है, जिसके चलते यह कुछ खास तरह के आपराधिक गतिविधि से जुड़े जवाब नहीं देगा.

यह भी पढ़ें-दिग्गज उद्योगपति Mukesh Ambani ने खरीदी गुजरात की ये कंपनी, 99 करोड़ रुपये में पूरी होगी डील

किन्हें मिलेगा यह खास फीचर

गौरतलब है कि AI फीचर अभी बीटा टेस्टिंग फेज में है. हालांकि माना जा रहा है कि यह फीचर सभी यूजर्स के लिए नहीं होगा, क्योंकि यह फीचर प्रीमियम प्लस मेंबर्स के लिए ही होगा. ऐसे में अगर आपको इस फीचर का इस्तेमाल करने की सोच रहे हैं तो आपको प्रीमियम प्लस का सब्सक्रिप्शन लेना होगा. गौरतलब है कि हाल ही में Elon Musk ने यूजर्स के लिए एक्स प्रीमियम प्लस प्लान लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 16 डॉलर प्रतिमाह (लगभग 1330.54 रुपये) है. इस प्लान के साथ यूजर्स को एड-फ्री एक्सेस ऑफर किया जाता है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

7 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

48 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

1 hour ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago