दुनिया

“मुस्लिम देशों की यात्रा करने से बचें”, इजरायल ने नागरिकों के लिए जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

Israel Hamas War: हमास के साथ युद्ध के बीच इजरायल ने शनिवार को अपने नागरिकों को मुस्लिम देशों की यात्रा न करने की सलाह दी है. इजरायल ने यह एडवाइजरी सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए जारी किया है. इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय के एक बयान में कहा गया है, “जिन मुस्लिम देशों के लिए यात्रा अलर्ट जारी किए गए हैं, उनमें मलेशिया, बांग्लादेश और इंडोनेशिया शामिल हैं. हालांकि, एडवाइजरी में नागरिकों को किसी भी मुस्लिम देश की यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है. यात्रा एडवाइजरी में कहा गया है कि तुर्किये, मिस्र , जॉर्डन, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन और मोरक्को सहित किसी भी मध्य पूर्वी या अरब देशों की यात्रा से बचें.

मिस्र, जॉर्डन और मोरक्को के लिए अलर्ट

इजरायली पीएमओ ने एक्स पर पोस्ट किया, “मिस्र, जॉर्डन और मोरक्को के लिए यात्रा अलर्ट का स्तर बढ़ा दिया गया है.” इजरायल की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने बुधवार को अरब देशों की यात्रा करने वाले नागरिकों के खिलाफ नई चेतावनी जारी की, जिसमें तुर्की को सबसे बड़ा खतरा बताया गया.

खोला गया मिस्र और गाजा के बीच सीमा

द टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक,  7 अक्टूबर को हमास के हमले के बाद पहली बार क्षेत्र में सहायता के लिए मिस्र और गाजा के बीच की सीमा को खोला गया. लगभग 3,000 टन सहायता सामग्री लेकर 200 से अधिक ट्रक, जो कई दिनों से क्रॉसिंग के पास खड़े थे, गाजा की ओर जाने लगे हैं. द टाइम्स ऑफ इजरायल के अनुसार, विदेशी नागरिकों के गाजा छोड़ने की उम्मीद है. इससे पहले, गाजा पट्टी के एक अस्पताल में विस्फोट के बाद वेस्ट बैंक, लेबनान और जॉर्डन में विरोध प्रदर्शन और झड़पें शुरू हो गईं थीं.

यह भी पढ़ें: “ऐसे करिएगा तो हम बोलना बंद कर देंगे”, मीडिया में छपी रिपोर्ट पर बिफर पड़े नीतीश

जंग में अब तक 5000 लोगों की मौत

बता दें कि हमास के हमले और इजरायल की जवाबी कार्रवाई में अब तक 5000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. इजरायल ने अब युद्ध को अंजाम तक ले जाने की ठानी है. करीब 3 लाख इजरायली सेना गाजा बॉर्डर पर तैनात हैं. टैंकों का रुख भी गाजा की ओर कर दिया गया है. चुन-चुनकर हमास के ठिकानों को तबाह किया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

बीजेपी युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, यूपी के निखिल मणि तिवारी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…

14 minutes ago

जन्मदिन विशेष; नवजोत सिंह सिद्धू- धैर्य और आक्रामकता का अनोखा संगम

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…

30 minutes ago

दशहरे पर पीएम मोदी का संदेश; बोले- देश के सामने तीन बड़ी चुनौतियां, एकजुट होकर देना होगा जवाब

Dussehra 2026: दिल्ली के दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं…

1 hour ago

गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर निशाना, बोले- समाज को बांटने वालों में रावण जैसी सोच

UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…

2 hours ago

“कल तक लापता, आज मिला शव; मासूम रतन की मौत के पीछे कौन?”

Child Death News: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव में लापता पांच…

2 hours ago