देश

MP Elections: BJP ने 5वीं लिस्ट से भी चौंकाया, कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश का कटा टिकट, देखें पूरी सूची

BJP MP 5th List: मध्यप्रदेश चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी पांचवी लिस्ट कर दी है. इस लिस्ट में बीजेपी 92 प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए हैं. बीजेपी की सूची के बाद सियासी घमासान शुरू हो गया है. पार्टी ने इस बार काफी चौंकाने वाले नामों का ऐलान किया है. पार्टी अब तक चुनाव में 227 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार चुकी है. बीजेपी ने अपनी पांचवी सूची में 12 महिलाओं को टिकट दिया है. इस लिस्ट के बाद जिस नाम पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय का, क्योंकि इस बार उन्हें चुनाव में टिकट नहीं दिया गया है.

बता दें कि आकाश विजयवर्गीय अभी इंदौर 3 सीट से बीजेपी विधायक हैं. उनकी जगह राकेश गोलू शुक्ल को पार्टी ने मैदान में उतारा है. वहीं केंद्रीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को पार्टी ने इंदौर-1 से टिकट दिया है.

ज्योतिरादित्य सिंधिया की बुआ काटा टिकट

वहीं बीजेपी ने इसके अलावा एक बड़ा दांव खेला है. पार्टी ने शिवपुरी से ज्योतिरादित्य सिंधिया की बुआ यशोधरा राजे सिंधिया का टिकट काटकर देवेंद्र कुमार जैन को मैदान में उतारा है. हालांकि यशोधरा ने अपने न चुनाव लड़ने की घोषणा पहले ही कर दी थी. बड़वाह सीट से कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए सचिन बिड़ला को भी पार्टी ने मैदान में उतारा है. इसके साथ ही पार्टी ने पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता का टिकट काट दिया है.

गुना और विदिशा सीट से उम्मीदवार बाकी

पांचवी सूची में बीजेपी के कई मौजूदा विधायकों को टिकट से वंचित कर दिया गया है. पार्टी ने अब तक गुना और विदिशा सीट को छोड़कर आगामी चुनावी के लिए 230 में से 228 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. बीजेपी की इस सूची में 12 महिला उम्मीदवारों के नाम हैं. उनमें ग्वालियर पूर्व और बुरहानपुर से क्रमश: प्रदेश की पूर्व मंत्री माया सिंह और अर्चना चिटनीस शामिल हैं. मध्य प्रदेश की मंत्री उषा ठाकुर को महू सीट से फिर से टिकट दिया गया है. मध्य प्रदेश की 230 सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

15 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

24 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

56 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

2 hours ago

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध आज ही! जानें तर्पण का सही समय और राहुकाल समेत आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

2 hours ago