दुनिया

इजरायल के नेताओं ने भारत के स्वतंत्रता दिवस पर जताई दोस्ती और सहयोग की भावना

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत और इजरायल को ‘दो गौरवशाली लोकतंत्र’ बताया. उन्होंने भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को शुभकामनाएं दीं. अपने संदेश में प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि भारत और इजरायल ने साथ मिलकर अब तक कई उपलब्धियां हासिल की हैं.उन्होंने भरोसा जताया कि दोनों देशों की साझेदारी के सबसे अच्छे दिन अभी आने बाकी हैं.

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अपने संदेश में कहा, ‘मेरे प्रिय मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं. इजरायल और भारत दो मजबूत लोकतंत्र हैं, जो इतिहास, नवाचार और गहरी दोस्ती से जुड़े हैं. दोनों देशों ने मिलकर अब तक बहुत कुछ हासिल किया है, और हमारी साझेदारी का सबसे अच्छा दौर अभी आना बाकी है.’

दोस्ती को बताया महत्वपूर्ण

इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग ने भी स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और भारत की जनता को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण समय में भारत की दोस्ती इजरायल को और मजबूती देगी. भारत के स्वतंत्रता दिवस पर इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और भारत के लोगों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा, ‘मैं भारत के सभी लोगों को शांति और समृद्धि की कामना करता हूं. इन कठिन दिनों में इजरायल के साथ आपकी दोस्ती हमें मजबूत बनाती है. मैं आशा करता हूं कि हमारे देशों के रिश्ते और गहरे हों और हम जल्द ही अपने सभी बंधकों की सुरक्षित वापसी देख सके.’

ओम बिरला के साथ साझा की पुरानी तस्वीर

इजरायली संसद (नेसेट) के अध्यक्ष अमीर ओहाना ने भी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और भारत की जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने अपने संदेश में बिरला और अन्य नेताओं के साथ ली गई एक पुरानी तस्वीर भी साझा की.

एक्स पर साझा की गई पोस्ट में नेसेट अध्यक्ष अमीर ओहाना ने लिखा, ‘भारत के स्वतंत्रता दिवस पर सभी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं! नेसेट की ओर से, मैं अपने प्रिय मित्र ओम बिरला और भारत के सभी नागरिकों को शुभकामनाएं देता हूं. हमारे देशों और सांसदों के बीच दोस्ती हमेशा मजबूत बनी रहे.’ भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अज़ार ने नई दिल्ली के लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को ‘प्रेरणादायक’ बताया. उन्होंने इस प्रतिष्ठित स्थल पर अपनी एक तस्वीर भी साझा की.

ये भी पढ़े: अमेरिका की चेतावनियों के बीच रूस से भारत का तेल आयात बढ़ा, ट्रंप की टैरिफ धमकी बेअसर

भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

Diwali Safety Tips: पटाखों से हाथ-पैर जल जाएं तो क्या करें? जानें तुरंत राहत पाने के आसान फर्स्ट-एड टिप्स

Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…

11 minutes ago

महालक्ष्मी के इस मंदिर में प्रसाद के रूप में भक्तों को मिलते हैं पैसे, धन के खजाने भरती है मां

मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…

15 minutes ago

विदेशों में बजा जापानी गॉडजिला का डंका, अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर रणबीर की ‘रामायण’ को कड़ी टक्कर

Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…

41 minutes ago

पाकिस्तान में गूंजे ‘जय श्री राम’ और दीवाली के जश्न के चर्चे! शहबाज-जरदारी का यू-टर्न, हिंदू समुदाय को बताया देश का ‘अटूट गहना’

Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…

1 hour ago

चीनी जासूस के हनीट्रैप में फंसे Nvidia CEO, संसद में होगी पेशी, Kiss से लेकर हाथ पकड़ने का VIDEO वायरल

Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…

2 hours ago

भूकंप के तेज झटकों से दहला जापान! मची भगदड़, 22 लोग जख्मी और अगले 7 दिनों का बड़ा अलर्ट जारी

Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…

2 hours ago