Israel Hezbollah conflict 2026 (AI Image)
Israel Hezbollah conflict 2026: अमेरिका और ईरान (America-Iran Ceasefire) के बीच हुए सीजफायर के बाद एक बार फिर मिडिल ईस्ट में जंग के आसार नजर आ रहे हैं. इस जंग में इजरायल-हिजबुल्लाह की एंट्री हो गई है. 2023 में शुरू हुई वॉर अब नए मोड़ पर खड़ी है. गुरुवार (9 अप्रैल) की तड़के सुबह इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर हवाई हमले से पुरानी जंग को नई चिंगारी दी है.
इजरायल की सेना ने हिजबुल्लाह से जुड़े अहम शख्स अली यूसुफ हर्शी को बेरूत में हवाई हमले के दौरान मार गिराया, जो हिजबुल्लाह प्रमुख नईम कासिम का निजी सचिव और रिश्ते में भतीजा भी था तथा उनके दफ्तर और सुरक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था. इजरायली सेना के अनुसार यह हमला दाहियेह के बाहर तल्लेत खयात इलाके में किया गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक बहुमंजिला इमारत को भारी नुकसान पहुंचता दिख रहा है, जबकि लेबनान की सिविल डिफेंस के मुताबिक कुल 254 लोगों की मौत हुई है जिनमें 91 लोग सिर्फ बेरूत में मारे गए. वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने फिलहाल 182 मौतों की पुष्टि करते हुए संख्या बढ़ने की आशंका जताई है.
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बुधवार (8 अप्रैल) को फिर से जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई, जहां ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी के अनुसार तेल टैंकरों को रोक दिया गया और कई जहाजों को ईरानी नौसेना की ओर से संदेश मिला कि मार्ग अभी बंद है.
इसी बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्पष्ट किया कि लेबनान किसी भी युद्धविराम समझौते का हिस्सा नहीं है और हिजबुल्लाह के खिलाफ सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी, जबकि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पहले अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता के बाद संघर्षविराम की घोषणा करते हुए कहा था कि यह लेबनान पर भी लागू होगा, हालांकि बाद में डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में इजरायल के रुख का समर्थन करते हुए साफ किया कि ईरान से जुड़े सीजफायर में लेबनान शामिल नहीं है.
ये भी पढ़ें: ‘खबरदार डील टूटी तो…’, ट्रंप ने ईरान को फिर दी चेतावनी, सीजफायर के बाद ‘जंग’ की सुगबुगाहट तेज?
इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच यह जंग 2 साल पुरानी है. 8 अक्टूबर 2023 से शुरू हुआ यह संघर्ष, जब हमास द्वारा 7 अक्टूबर को किए गए हमले के अगले ही दिन लेबनान सीमा से इजरायली ठिकानों पर रॉकेट दागे गए. जिसके बाद से यह विवाद सीमा पार हमलों, मिसाइलों और हवाई कार्रवाई के जरिए लगातार बना हुआ है.
-भारत एक्सप्रेस
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…