दुनिया

America: कमला हैरिस ने बचपन में दिवाली के मौके पर अपनी मां के साथ भारत यात्रा को किया याद, लिखा- दादा ने लोकतंत्र का महत्व बताया

अमेरिका की उपराष्ट्रपति और 2024 अमेरिकी चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी (Democratic Candidate Kamala Harris) की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने शनिवार को एक लेख में बचपन में अपनी भारत की यात्रा और कैंसर के इलाज के लिए अपनी मां के मिशन को याद किया. उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने ऑनलाइन दक्षिण एशियाई प्रकाशन द जगरनॉट (The Juggernaut) के लिए लिखे लेख में कहा, “बड़े होते हुए मेरी मां ने मुझे और मेरी बहन माया को हमारी विरासत की सराहना और सम्मान करना सिखाया. लगभग हर दूसरे साल हम दिवाली के लिए भारत जाते थे. हम अपने दादा-दादी, चाचाओं और चिट्ठियों के साथ समय बिताते थे.”

दिवाली मेरे लिए सिर्फ छुट्टी मनाना नहीं

कमला ने कहा, “उपराष्ट्रपति के रूप में मेरे लिए अपने घर उपराष्ट्रपति निवास में दिवाली समारोह आयोजित करना सम्मान की बात रही है. समारोह ना केवल दिवाली की छुट्टी मनाने के लिए बल्कि दक्षिण एशियाई अमेरिकी (South Asian American Diaspora) प्रवासियों के साथ समृद्ध इतिहास, संस्कृति और विरासत का जश्न मनाने के लिए भी रहा है, जो लोग अमेरिका की संभावनाओं और विश्वास की साझा भावना से एक साथ बंधे हैं.”

मां ने अकेले अमेरिका की यात्रा की

5 नवंबर के आम चुनावों से तीन दिन पहले प्रकाशित अपने लेख में कमला ने लिखा कि 19 साल की उम्र में उनकी मां श्यामला हैरिस ने अकेले ही दुनिया को पार कर भारत से अमेरिका (United States Of America) तक की यात्रा की. उन्होंने लिखा, “मेरी मां के जीवन में दो लक्ष्य थे, अपनी दो बेटियों, मेरी बहन माया और मुझे पालना और स्तन कैंसर (Breast Cancer) का इलाज करना.”

दादा ने मुझे लोकतंत्र का महत्व बताया

कमला ने अपने दादा के बारे में लिखा, “जब मैं छोटी थी, जब हम भारत की यात्रा करते थे, तो हम अपने दादा पी.वी. गोपालन से भी मिलने जाते थे. तब वह जगह मद्रास कहलाता था. मेरे दादा एक रिटायर्ड सिविल सेवक थे. उनकी सुबह में अपने सेवानिवृत्त दोस्तों के साथ समुद्र तट पर लंबी सैर करना शामिल था. मैं उनके साथ सैर पर जाती और लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों के लिए लड़ने के महत्व के बारे में कहानियाँ सुनती. इन सैरों के दौरान, मुझे याद है कि मेरे दादाजी ने मुझे न केवल लोकतंत्र का मतलब बल्कि लोकतंत्र को बनाए रखने के बारे में सबक सिखाया था. उन सबकों ने सबसे पहले सार्वजनिक सेवा में मेरी रुचि को प्रेरित किया, और वे आज भी मुझे उपराष्ट्रपति के रूप में और अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में मार्गदर्शन देते हैं.

ऐसा राष्ट्रपति जो सभी लोगों के लिए काम करे

कमला ने आगे लिखा कि अमेरिकी एक ऐसा राष्ट्रपति चाहते हैं जो सभी अमेरिकी लोगों के लिए काम करे, और यह मेरे पूरे करियर की कहानी रही है. कमला ने रिपब्लिकन (Republican) उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के बारे में लिखा, “डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) एक गैर-गंभीर व्यक्ति हैं, लेकिन व्हाइट हाउस में उनके वापस आने के परिणाम बेहद गंभीर हैं. ट्रंप और उनके कट्टरपंथी सहयोगी सामाजिक सुरक्षा और मेडिकेयर में कटौती करेंगे.

जब माँ को कैंसर हुआ

कमला ने मां के कैंसर के बारे में याद करते हुे लिखा, दक्षिण एशियाई अमेरिकियों को अक्सर हमारा हेल्थ सिस्टम अनदेखा करता है, खासकर जब हार्ट और मधुमेह की बात आती है. मैंने राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) के साथ मिलकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंसुलिन की कीमत $35 पर सीमित करने और दवा की लागत कम करने के लिए काम किया. मैं किफायती देखभाल अधिनियम (Affordable Care Act ) की रक्षा करूंगी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए घरेलू देखभाल को कवर करने के लिए मेडिकेयर का विस्तार करूंगी. यह मेरे लिए व्यक्तिगत है. जब मेरी माँ को कैंसर हुआ, तो मैंने उनकी देखभाल करने में मदद की और उन्हें आरामदायक बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया. मैं देखभाल के बोझ को समझती हूँ और आपके परिवारों के लिए इसे कम करने का काम करूँगी.”

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

1 hour ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

1 hour ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

1 hour ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

3 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago