दुनिया

Lawrence Bishnoi का भाई अमेरिका में हत्थे चढ़ा, यह Salman Khan के घर फायरिंग कराने का मास्टरमाइंड

Anmol Bishnoi Arrested in California : पंजाबी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल को अमेरिका में गिरफ्तार किए जाने की खबर आई है. अमेरिकन मीडिया के मुताबिक उसको कैलिफोर्निया स्टेट में अरेस्ट किया गया है.

अनमोल पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के घर फायरिंग कराने का आरोप है. इसके अलावा उसका नाम पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड में भी आया है.

अनमोल चकमा देकर विदेश भाग निकला था. हालांकि, उसका भाई लॉरेंस बिश्नोई, जिसका नाम इन दिनों सबसे चर्चित गैंगस्टर के रूप में लिया जाता है, वो साबरमती जेल में बंद है. उसके आपराधिक समूह को ‘लॉरेंस गैंग’ कहा जाता है.

अनमोल बिश्नोई एक फंक्शन में डांस करते देखा गया.

‘लॉरेंस गैंग’ उत्तर भारत, विशेषकर पंजाब और राजस्थान में अपराधों को अंजाम देने के लिए कुख्यात है. लॉरेंस का नाम संगठित अपराध, हत्या, अपहरण, फिरौती और ड्रग तस्करी जैसी गतिविधियों से जुड़ा हुआ है. वह बिश्नोई गैंग का सरगना है, जो एक बड़े और प्रभावशाली आपराधिक नेटवर्क का हिस्सा है.

लॉरेंस बिश्नोई की आर&डी

लॉरेंस बिश्नोई का जन्म 1992 में राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के एक छोटे से गांव में हुआ था. वह बिश्नोई समाज से ताल्लुक रखता है, जो पारंपरिक रूप से वन्यजीवों और पर्यावरण की रक्षा के लिए जाने जाते हैं, लेकिन लॉरेंस बिश्नोई ने इस प्रतिष्ठित समाज के मानदंडों को दरकिनार करते हुए अपराध की दुनिया में कदम रखा. कहा जाता है कि लॉरेंस बिश्नोई ने अपने आपराधिक करियर की शुरुआत छोटे-मोटे अपराधों से की थी. धीरे-धीरे उसने हत्या, लूट, और बड़े पैमाने पर ड्रग्स की तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में हाथ डाला. उसकी पहचान मुख्य रूप से पंजाब, राजस्थान, और हरियाणा में फैले उसके गैंग के लिए हुई. वह अपने गिरोह को विभिन्न आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए संचालित करता था, जैसे कि व्यापारियों और राजनीतिक व्यक्तित्वों से फिरौती की वसूली.

लॉरेंस गैंग से जुड़ी प्रमुख घटनाएं:

बाबा सिद्दीकी की हत्या: इसी साल दशहरे के दिन मुंबई में एक प्रभावशाली मुस्लिम राजनेता बाबा सिद्दीकी की हत्‍या कर दी गई. सोशल मीडिया पर लॉरेंस गैंग की ओर से बाबा सिद्दीकी की हत्‍या की जिम्‍मेदारी ली गई. इस मामले में अब तक शूटरों समेत कई आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं.

सलमान खान से जुड़ा विवाद: वर्ष 2018 में लॉरेंस बिश्नोई का नाम सलमान खान के काला हिरण शिकारकांड से जुड़ा था. बिश्नोई समाज के लोगों ने आरोप लगाया था कि सलमान ने कुछ वर्षों पहले जोधपुर के जंगल में हिरणों का शिकार किया था. इससे बिश्नोई समाज सलमान के प्रति आक्रोशित हो गया.

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्या: लॉरेंस गैंग ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को भी मार डाला था. इसके लिए लॉरेंस ने सिद्धू मूसेवाला से व्यक्तिगत रंजिश का हवाला दिया था. उस हत्‍याकांड के बाद कई राज्‍यों की पुलिस लॉरेंस गैंग को खत्‍म करने में जुट गई.

फोटो— सिद्धू मूसेवाला. और हत्यारोपी सचिन बिश्नोई, जो अजरबैजान से लॉरेंस गैंग ऑपरेट करता था.

फिलहाल, लॉरेंस गैंग पुलिस एवं कानून व्‍यवस्‍था के लिए एक बड़ा सिरदर्द बना हुआ है, और उसे नियंत्रित करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. गैंग से जुड़े गुर्गे अक्सर राजनेताओं, पुलिस अधिकारियों, और व्यापारियों से रिश्वत और फिरौती की मांग करते रहते हैं.

यह भी पढ़िए: Lawrence Bishnoi के भाई बोले- Salman Khan ने किया था काला हिरण का शिकार, फिर उनकी फैमिली ने दिया पैसों का ऑफर

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘देश के लिए गर्व का पल’, भारतीय पैरा एथलीटों की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी का संदेश

Asian Para Games 2026 में भारत ने 30 स्वर्ण समेत 114 पदक जीते. ऐतिहासिक प्रदर्शन…

6 minutes ago

ना गैस, ना पैसा… सिर्फ बड़बोलापन! जानिए कैसे पाकिस्तान में ठप हुआ रसोई का चूल्हा; मचा हाहाकार

Pakistan News: ईरान से सप्लाई ठप होने के बाद पाकिस्तान में 12 किलो का LPG…

7 minutes ago

एमपी में जहरीली शराब का कहर: 3 महीने में तीसरा बड़ा कांड, 13 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

देवास के चंदाना और बिंजाना गांवों में 13 लोगों की संदिग्ध मौतों के बाद मामला…

14 minutes ago

‘अपनी पार्टी बनाएंगे, अब JDU का भविष्य खत्म’, JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का बड़ा ऐलान

Bihar News: JDU से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद अनंत सिंह…

47 minutes ago

कॉफी भी बनाएगा और ठुमके भी लगाएगा! IGI एयरपोर्ट पर शुरू हुआ देश का पहला रोबोटिक कैफे; देखें VIDEO

Robotic cafe delhi: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे शुरू हुआ…

50 minutes ago