देश

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर बोले केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव- पहली चुनौती फर्जी खबरों और गलत सूचनाओं से निपटने की

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (Union Minister Ashwini Vaishnaw) ने शनिवार (16 नवंबर) को डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को फर्जी खबरों को सीमित करने की जिम्मेदारी लेने की बात कही. राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा, “पहली चुनौती फर्जी खबरों और गलत सूचनाओं की चुनौती है.”

वैष्णव ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सत्यापन की कमी पर बात करते हुए कहा कि कोई भी बिना जवाबदेही के कंटेंट पब्लिश कर सकता है. उन्होंने पूछा, “चूंकि प्लेटफॉर्म पोस्ट की गई किसी भी चीज को वेरीफाई नहीं करते हैं, तो प्लेटफॉर्म पर पब्लिश होने वाली कंटेंट की जिम्मेदारी कौन लेगा.” सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने 1990 के दशक में विकसित ‘सेफ हार्बर कानून’ की प्रासंगिकता पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा, “यह एक बहस है जो अभी दुनिया के कई हिस्सों में हो रही है,”

उन्होंने इस बात पर पुनर्विचार करने के महत्व पर जोर दिया कि प्लेटफॉर्म को उस कंटेंट के लिए कैसे जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए जिसे वे फैलाने की अनुमति देते हैं.

गैरजिम्मेदारी से हिंसक घटनाएं बढ़ी

वैष्णव ने इस मुद्दे के सामाजिक परिणामों पर भी बात की, उन्होंने कहा कि प्लेटफॉर्म पर पब्लिश होने वाले कंटेंट की जिम्मेदारी लेने में विफल रहने के कारण दंगे, आतंकवादी घटनाएं और लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा करने वाली चीजें बढ़ गई हैं.

केंद्रीय मंत्री (I&B minister ) ने सुझाव दिया कि भारत जैसे विविधतापूर्ण देश में प्लेटफॉर्म को खास तौर पर ज्यादा जिम्मेदारी लेनी चाहिए. उन्होंने सवाल किया, “हमारे विविधतापूर्ण समाज के साथ हमें शोषणकारी होना चाहिए. इसलिए, जब परिस्थितियाँ अलग हों, तो क्या प्लेटफॉम के लिए अलग मीट्रिक नहीं होना चाहिए. क्या प्लेटफ़ॉर्म पर ज्यादा जिम्मेदारी नहीं होनी चाहिए.”

पूर्वाग्रह के गंभीर सामाजिक परिणाम हो सकते हैं

वैष्णव ने एल्गोरिदम संबंधी पूर्वाग्रह के मुद्दे पर भी बात किया, उन्होंने कहा कि प्लेटफॉर्म ऐसे कंटेंट को प्राथमिकता देते हैं जो तथ्यात्मक सटीकता की परवाह किए बिना उत्तेजना भड़काती है. उन्होंने चेतावनी दी कि इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं. उन्होंने कहा, “भारत जैसे विविधतापूर्ण देश में, गलत सूचना और इस तरह के एल्गोरिदम संबंधी पूर्वाग्रह के गंभीर सामाजिक परिणाम हो सकते हैं. हमने इसे कई उदाहरणों में देखा है.”

AI के प्रभाव पर चिंता जताई

केंद्रीय मंत्री ने दर्शकों के पारंपरिक मीडिया से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रांसफर होने से पारंपरिक मीडिया के सामने आने वाली वित्तीय चुनौतियों पर भी जोर दिया. उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म की सौदेबाजी के ताकत के कारण संपादकीय प्रक्रियाओं और समाचार सत्यापन में मीडिया द्वारा किए गए महत्वपूर्ण निवेश को कमजोर करने पर चिंता व्यक्त की. इसके अलावा उन्होंने बौद्धिक संपदा अधिकारों पर AI के प्रभाव के बारे में चिंता जताई.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

1 hour ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

5 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

5 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

5 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

6 hours ago