प्रशांत किशोर.
Prashant Kishor: बिहार के कैमूर में शनिवार को जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान हाल ही में हुई पत्रकार के भाई हत्या पर गहरी चिंता व्यक्त की. प्रशांत किशोर ने कहा कि कैमूर के एक पत्रकार के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जो पत्रकारों की दुर्दशा का एक खतरनाक उदाहरण है.
प्रशांत किशोर ने पत्रकारों की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा पत्रकारों की हालत यह है कि वे अपनी दुर्दशा के बारे में भी खुलकर नहीं बता सकते. यह नीतीश कुमार और भाजपा के सुशासन का हाल है, जहां कोई भी सुरक्षित नहीं है. मंत्री और विधायक यहां घूम रहे हैं, लेकिन उन्हें इस बात की चिंता नहीं है कि लोगों की स्थिति क्या है.
बता दें कि कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में बीते दिनों अज्ञात बाइक चोरों ने एक पत्रकार के भाई की हत्या कर दी थी. घटना के वक्त वह अपनी कार से चोरों का पीछा कर रहे थे.
बिहार में युवाओं की स्थिति पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में केवल एक ही चीज बन रही है, वह है जवान लड़के मजदूर बनाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि लालू यादव और नीतीश कुमार ने समाज को अनपढ़ बना दिया है. हर बच्चा केवल मजदूर बन रहा है. इस निराशाजनक स्थिति के बावजूद, बिहार के लोग बदलाव के लिए तैयार हैं. बिहार के लोग नए विकल्प की तलाश में हैं. देश भर में यह धारणा है कि बिहार के लोग सुधर नहीं सकते. लेकिन बिहार का युवा यह दिखाएगा कि यदि उनके पास बेहतर विकल्प है, तो वह वोट करेंगे.
उन्होंने आगे कहा कि जनता की भावनाएं बदल रही हैं और लोग अब इस नरक जैसी जिंदगी से बाहर निकलने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भाजपा के प्रत्याशियों से पूछें कि इस हत्या के मामले में क्या कार्रवाई की गई है. सारी सरकार सिर्फ दिखावे के लिए है. जनता अब बदलाव चाहती है.
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…