फोटो-IANS
Saulos Chilima: मलावी से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के उप-राष्ट्रपति साउलोस चिलिमा और नौ अन्य लोगों को ले जा रहा विमान लापता हो गया है. इसकी पुष्टि राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा की गई है.
इस घटना को लेकर बीबीसी ने बताया है कि मलावी रक्षा बल का विमान सोमवार सुबह राजधानी लिलोंग्वे से रवाना होने के बाद “रडार से गायब हो गया.” विमान से संपर्क न होने के बाद राष्ट्रपति ने खोज और बचाव अभियान का आदेश दिया. विमान को स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे के बाद देश के उत्तर में स्थित मज़ूज़ू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरना था.
घटना की जानकारी के बाद मलावी के राष्ट्रपति लाज़रस चकवेरा ने बहामास की अपनी यात्रा रद्द कर दी है. राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा, “पूरी स्थिति साफ होने के बाद ही घटनाक्रम के बारे में जनता को जानकारी दी जाएगी.” बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, विमान के लापता होने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है.
मलावी के सूचना मंत्री मूसा कुंकुयू ने बीबीसी को बताया कि विमान को तलाश करने की कोशिश लगातार की जा रही है. उन्होंनेन ये भी बताया है कि “जिस हवाई अड्डे पर उन्हें उतरना था वो मज़ुज़ू के उत्तरी भाग में है.”
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, चिलिमा को 2022 में भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. उन पर सरकारी अनुबंध देने के बदले में पैसे लेने का आरोप लगा था लेकिन पिछले महीने सबूत के अभाव में अदालत ने आरोपों को खारिज कर दिया था.
-भारत एक्सप्रेस
12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…
Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…
8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…
INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…
यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…
BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…