देश

तीसरी बार पीएम बनने के बाद नरेंद्र मोदी का पहला वाराणसी दौरा 18 जून को, किसानों को करेंगे संबोधित

PM Modi’s First Varanasi Visit: लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी का पहला दौरा वाराणसी का 18 जून को होने जा रहा है. बता दें कि रविवार को शपथ ग्रहण करने के दूसरे दिन से ही पीएम मोदी ने विकास कार्यों व योजनाओं को लेकर कार्य शुरू कर दिया है. कल यानी सोमवार को सबसे पहले उन्होंने किसानों को तोहफा देते हुए किसान सम्मान निधि की किस्त जारी की थी. तो वहीं वाराणसी दौरे पर भी वह किसानों के सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे.

पीएम मोदी का पहला दौरा

भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि केंद्र में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का यह पहला वाराणसी दौरा होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को वाराणसी आएंगे. इस दिन वो किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे.

ये भी पढ़ें-Modi 3.0: तीसरी बार PM बनते ही मोदी ने किसानों को दिया ये तोहफा, पहुंचे प्रधानमंत्री कार्यालय, विभागों के बंटवारे पर सबकी नजर

अभी तय नहीं है कहां होगा कार्यक्रम

काशी क्षेत्र के भाजपा मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने कहा कि अभी तय नहीं है कि ये कार्यक्रम वाराणसी में कहां आयोजित होगा. किसान सम्मेलन के लिए भाजपा जगह की तलाश कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि कार्यक्रम रोहनिया या सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया जा सकता है.

पार्टी कार्यालय में हुई भाजपा की बैठक

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को देखते हुए तैयारियों पर चर्चा के लिए गुलाब बाग स्थित पार्टी कार्यालय में वाराणसी भाजपा पदाधिकारियों की एक बैठक आहूत की गई. इस मौके पर पटेल ने कहा कि किसान सम्मेलन को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी बाबा काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना करेंगे और दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होंगे.

सोमवार को जारी की थी किसान सम्मान निधि की राशि

बता दें कि रविवार को शपथ लेने के दूसरे ही दिन पीएम मोदी ने करीब 9.3 करोड़ पात्र किसानों के लिए 20 हजार करोड़ रुपये की राशि जारी करने से संबंधित फाइल पर हस्ताक्षर किये थे. किसान सम्मान निधि के तहत हर किसान को साल में तीन बार दो-दो हजार रुपये की किस्त दी जाती है. केंद्र सरकार ने योजना की 16वीं किस्त चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले 28 फरवरी को जारी की थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

26 minutes ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

34 minutes ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

36 minutes ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

55 minutes ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

58 minutes ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

1 hour ago