दुनिया

भारत दौरे पर आए मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति, मांगी माफी, बोले- इंडिया वाले छुट्टियों पर हमारे देश आएं

India-Maldives Row: मालदीव के प्रेसिडेंट मोहम्मद मुइज्जू जब से सत्ता में आए हैं. उसके बाद से भारत के साथ मालदीव के रिश्ते काफी उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं. इस बीच शुक्रवार को दिल को खुश कर देने वाली खबर सामने आई. मालदीव के पूर्व प्रेसिडेंट मोहम्मद नशीद ने भारत के लोगों से मालदीव के लोगों की ओर से माफी मांगी है.

एएनआई की मानें तो मोहम्मद नशीद ने कहा कि भारत और मालदीव के बीच आए तनाव ने देश पर बहुत बुरा प्रभाव डाला है, मैं वास्तव में इसे लेकर चिंतित था. मैं कहना चाहूंगा कि जो कुछ भी हुआ वह मालदीव के लोगों के लिए खेद है. मुझे खेद है कि ऐसा हुआ है. हम चाहते हैं कि भारतीय छुट्यिों पर मालदीव आएं. हमारी मेहमान नवाजी में कोई बदलाव नहीं होगा.

भारत ने नहीं किया कोई शक्ति प्रदर्शन

नशीद ने कहा कि भारत ने दबाव बनाने की बजाय राजनयिक चर्चा का प्रस्ताव दिया. उन्होंने कहा कि जब मालदीव के प्रेसिडेंट चाहते थे कि भारत के सैनिक चले जाएं तो उन्होंने कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं किया. उन्होंने अपने बांहें नहीं मोड़ीं. मालदीव की सरकार ने कहा कि ठीक है, चलो इस पर चर्चा करें. मालदीव के पूर्व प्रेसिडेंट ने इस दौरान मालदीव और चीन के बीच हस्ताक्षरित रक्षा समझौते पर भी बात की.

ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान में ईशनिंदा पर छात्र को फांसी की सजा, पैगंबर मुहम्मद पर बनाया था अश्लील वीडियो

बंदूक से सरकार नहीं चलती

नशीद ने कहा कि मालदीव का हाल ही में चीन के साथ किया गया समझौता रक्षा से जुड़ा नहीं था. मुझे लगता है कि मुइज्जू कुछ उपकरण खरीदना चाहते थे. मुख्य रूप से रबर की गोलियां और आंसू गैस. हालांकि उन्होंने कहा कि सरकार बंदूक से नहीं चलती.

ये भी पढ़ेंः पीएम मोदी ने काजीरंगा में जंगल सफारी का लुत्फ उठाया, हाथी पर हुए सवार, देखें Video

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

4 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

5 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

6 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago