Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

भारत दौरे पर आए मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति, मांगी माफी, बोले- इंडिया वाले छुट्टियों पर हमारे देश आएं

India-Maldives Row: भारत मालदीव टेंशन के बीच मालदीव के पूर्व प्रेसिडेंट मोहम्मद नशीद भारत पहुंचे. इस दौरान उन्होंने प्रेसिडेंट मोहम्मद मुइज्जू पर जमकर निशाना साधा.

India-Maldives Row

मालदीव के पूर्व प्रेसिडेंट मोहम्मद नशीद.

India-Maldives Row: मालदीव के प्रेसिडेंट मोहम्मद मुइज्जू जब से सत्ता में आए हैं. उसके बाद से भारत के साथ मालदीव के रिश्ते काफी उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं. इस बीच शुक्रवार को दिल को खुश कर देने वाली खबर सामने आई. मालदीव के पूर्व प्रेसिडेंट मोहम्मद नशीद ने भारत के लोगों से मालदीव के लोगों की ओर से माफी मांगी है.

एएनआई की मानें तो मोहम्मद नशीद ने कहा कि भारत और मालदीव के बीच आए तनाव ने देश पर बहुत बुरा प्रभाव डाला है, मैं वास्तव में इसे लेकर चिंतित था. मैं कहना चाहूंगा कि जो कुछ भी हुआ वह मालदीव के लोगों के लिए खेद है. मुझे खेद है कि ऐसा हुआ है. हम चाहते हैं कि भारतीय छुट्यिों पर मालदीव आएं. हमारी मेहमान नवाजी में कोई बदलाव नहीं होगा.

भारत ने नहीं किया कोई शक्ति प्रदर्शन

नशीद ने कहा कि भारत ने दबाव बनाने की बजाय राजनयिक चर्चा का प्रस्ताव दिया. उन्होंने कहा कि जब मालदीव के प्रेसिडेंट चाहते थे कि भारत के सैनिक चले जाएं तो उन्होंने कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं किया. उन्होंने अपने बांहें नहीं मोड़ीं. मालदीव की सरकार ने कहा कि ठीक है, चलो इस पर चर्चा करें. मालदीव के पूर्व प्रेसिडेंट ने इस दौरान मालदीव और चीन के बीच हस्ताक्षरित रक्षा समझौते पर भी बात की.

ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान में ईशनिंदा पर छात्र को फांसी की सजा, पैगंबर मुहम्मद पर बनाया था अश्लील वीडियो

बंदूक से सरकार नहीं चलती

नशीद ने कहा कि मालदीव का हाल ही में चीन के साथ किया गया समझौता रक्षा से जुड़ा नहीं था. मुझे लगता है कि मुइज्जू कुछ उपकरण खरीदना चाहते थे. मुख्य रूप से रबर की गोलियां और आंसू गैस. हालांकि उन्होंने कहा कि सरकार बंदूक से नहीं चलती.

ये भी पढ़ेंः पीएम मोदी ने काजीरंगा में जंगल सफारी का लुत्फ उठाया, हाथी पर हुए सवार, देखें Video



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital