Bharat Express DD Free Dish

पीएम मोदी ने काजीरंगा में जंगल सफारी का लुत्फ उठाया, हाथी पर हुए सवार, देखें Video

PM Modi jungle safari in Kaziranga: पीएम मोदी आज से असम और अरुणाचल के दौरे पर हैं. यहां उन्होंने आज सुबह काजीरंगा में जंगल सफारी की. इस दौरान उन्होंने हाथी की सवारी की.

PM Modi Jungle Safari in Kajiranga Assam

काजीरंगा में हाथी पर सवार पीएम मोदी.

PM Modi jungle safari in Kaziranga: पीएम नरेंद्र मोदी असम और अरुणाचल प्रदेश के 2 दिनों के दौरे पर हैं. इस दौरान वे यहां 18 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. पीएम ने शनिवार सुबह काजीरंगा नेशनल पार्क में जंगल सफारी का लुत्फ उठाया. इस दौरान वे हाथी और जीप में सवार हुए. इससे पहले पीएम शुक्रवार को तेजपुर पहुंचे. यहां असम के सीएम हिंमता बिस्वा सरमा ने उनकी अगवानी की.

जंगल सफारी के दौरान पीएम के साथ पार्क निदेशक सोनाली घोष और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे. पीएम मोदी आज दोपहर में जोरहाट में अहोम जनरल लाचित बरफुकन की 125 फीट प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे.

पीएम ने जोरहाट जिले के मेलेंगे मेटेली पोथार जाएंगे. यहां वे 18000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके बाद वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read