खेल

James Anderson 700 Test Wicket: जेम्स एंडरसन ने बनाया महारिकॉर्ड, 700 विकेट लेने वाले बने पहले तेज गेंदबाज, 41 साल की उम्र में किया कारनामा

James Anderson 700 Test Wicket Record: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के धांसू तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 700 विकेट पूरे कर लिए हैं. धर्मशाला टेस्ट मैच के तीसरे दिन एंडरसन ने यह उपलब्धि हासिल की. उनका 700 वां विकेट कुलदीप यादव रहे. वह टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट चटकाने वाले पहले तेज गेंदबाज हैं. एंडरसन ने शुक्रवार (8 मार्च) को 699 वां विकेट चटकाया था. उनका विकेट नंबर 699 शुभमन गिल थे. 41 साल की उम्र में जेम्स एंडरसन ने यह कीर्तिमान बनाया है.

जेम्स एंडरसन ने रचा इतिहास

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले जेम्स एंडरसन के नाम टेस्ट क्रिकेट में 690 विकेट थे. जेम्स एंडरसन को लेकर उम्मीद जताई जा रही थी कि वह इस सीरीज में इतिहास रचेंगे. हैदराबाद में खेले गए सीरीज के पहले मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था. इसके बाद विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में उन्होंने वापसी करते हुए 5 विकेट चटकाए थे. इसके बाद राजकोट टेस्ट में उन्हें एक सफलता मिली थी. फिर रांची में दो विकेट और अब धर्मशाला में जेम्स एंडरसन ने दो विकेट लेकर टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रचते हुए 700 विकेट पूरे कर लिए हैं.

जेम्स एंडरसन का इंटरनेशनल करियर

जेम्स एंडरसन ने साल 2003 में जिम्बाब्वे के खिलाफ लॉर्ड्स में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. तब से लेकर अब तक वह 187* मैच खेल चुके हैं. उनसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में सिर्फ क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर (200 मैच) ही हैं. सचिन के बाद वह दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में इतने मैच खेले हैं. वहीं एंडरसन ने अब तक 194 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 269 विकेट दर्ज है. जबकि 19 टी20आई में उन्होंने 18 विकेट झटके हैं.

टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले खिलाड़ी

1. श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन- 133 टेस्ट मैच में 800 विकेट
2. ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न- 145 टेस्ट मैच में 708 विकेट
3. इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन- 187* टेस्ट मैच में 700* विकेट
4. भारत के अनिल कुंबले- 132 टेस्ट मैच में 619 विकेट
5. इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड- 167 टेस्ट मैच में 604 विकेट
6. ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्रा- 124 टेस्ट मैच में 563 विकेट

ये भी पढ़ें- विरोधी टीम की जीत के बीच की दीवार थे राहुल द्रविड़, आज ही के दिन इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा था अलविदा, जानें उनके अनोखे रिकॉर्ड्स

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

5 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

5 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

6 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

6 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

7 hours ago