दुनिया

वेनेजुएला की विपक्षी नेता मचाडो ने की ट्रंप से मुलाकात, अपना नोबेल सौंपकर कह दी ये बड़ी बात

Machado-Donald Trump Meeting: वेनेजुएला की विपक्ष की लीडर मारिया कोरिना मचाडो ने व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की है. बता दें कि अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को कैप्चर के बाद यह ट्रंप की पहली आमने-सामने की मुलाकात थी. इस दौरान बड़ी बात यह रही कि मचाडो ने अपना नोबेल शांति पुरस्कार ट्रम्प के नाम कर दिया. जिसने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी.

जानिए क्या है पूरा मामला?

ट्रंप से मिलने के बाद व्हाइट हाउस से निकलते हुए मचाडो ने कहा कि हम वेनेजुएला की आजादी के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति पर भरोसा कर रहे हैं. उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपना नोबेल शांति पुरस्कार मेडल दिया है, लेकिन इस बात की जानकारी नहीं हो पाई है कि अमेरिकी राष्ट्रपति (Donald Trump) ने इसे स्वीकार किया या नहीं.

यह भी पढ़ें: ईरान में इरफान सुल्तानी की फांसी टली? सैन्य कार्रवाई पर ट्रंप बोले- कदम क्या उठाऊंगा, ये राज रहेगा

वहीं, बता दें कि मारिया कोरिना मचाडो लंच मीटिंग के लिए व्हाइट हाउस आई थीं. इस बीच व्हाइट हाउस के बाहर समर्थक इकट्ठा हुए और वेनेजुएला के मौजूदा शासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. वे अपने देश में आजादी और राजनीतिक बदलाव की मांग करते हुए झंडे लहरा रहे थे.

समर्थकों की प्रतिक्रिया के मायने

मीटिंग के दौरान ही अमेरिकी व्हाइट हाउस के बाहर समर्थक इकट्ठा हुए. वे वेनेजुएला के मौजूदा शासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे. वहां मौजूद एक समर्थक एड्रियाना मोलिनेरो ने कहा कि मैं तीन साल से अमेरिका में हूं और अब वापस जाना चाहती हूं. अपने देश के रिकंस्ट्रक्शन का हिस्सा बनना चाहती हूं. मेरे कई दोस्त लड़ाई लड़ते हुए मारे गए. कुछ जेल में हैं. सिर्फ अलग सोचने के कारण. हम आजादी चाहते हैं और अपनी बात कहना चाहते हैं.

तेल रिजर्व को लेकर दिया बयान

इस मौके पर ट्रंप ने कहा कि अमेरिका वेनेजुएला के तेल रिजर्व पर कंट्रोल कर रहा है. देश की बर्बाद तेल इंडस्ट्री को ठीक करने के लिए अरबों डॉलर निवेश करेंगे. इसके लिए अमेरिकी कंपनियां हायर की जाएंगी. वहीं सेमाफोर की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप प्रशासन ने वेनेजुएला को 500 मिलियन डॉलर का तेल बेचा है. मादुरो के पकड़े जाने के बाद यह मुलाकात हुई. मचाडो ने ट्रंप से मुलाकात कर वेनेजुएला की आजादी के लिए समर्थन मांगा. यह कदम वेनेजुएला में राजनीतिक बदलाव की दिशा में बड़ा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

2 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

3 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

3 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

4 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

4 hours ago