बांग्लादेश में वायुसेना अड्डे पर बदमाशों का हमला, कई राउंड चलाईं गोलियां
स्थानीय मीडिया ने बताया कि झड़पों में कई लोग घायल हुए हैं. वायु सेना के जवानों ने स्थानीय समयानुसार सुबह 11.30 बजे प्रदर्शनकारियों पर कई राउंड गोलियां चलाईं. एक स्थानीय पत्रकार ने बताया, "यह घटना तब हुई जब डिप्टी कमिश्नर ने स्थानीय लोगों से वायु सेना क्षेत्र छोड़ने और खुरुश्कुल हाउसिंग प्रोजेक्ट में जाने के लिए कहा."





