दुनिया

बांग्लादेश में सरस्वती पूजा पर उपद्रवियों ने हिंदुओं के घरों में आग लगाई, मंदिर तोड़े, देश छोड़कर जाने को कहा

Saraswati Puja in Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदुओं और हिंदू मंदिरों पर लगातार हमले हो रहे हैं. ताजा मामला सरस्वती पूजा के दिन का है. यहां एक जगह पर कुछ बदमाशों ने हमला कर सरस्वती पूजा मंडप को तोड़ दिया. इसके बाद कुछ मुस्लिमों ने हिंदुओं को घर और परिवार छोड़कर चले जाने के लिए कहा. इसके अलावा एक अन्य जगह पर भी सरस्वती मंडप को उजाड़ दिया गया और एक हिंदू के घर में आग लगा दी.

जानकारी के अनुसार पहला मामला ब्राह्मणबारिया जिले के पाइकपारा इलाके का है. यहां कुछ मुस्लिम युवकों ने सरस्वती पूजा के मंडप को तहस-नहस कर दिया. इतना ही मां सरस्वती की मूर्ति को भी खंडित कर दिया. मामले में हिंदू परिवारों ने थाने में मामला दर्ज करवाया लेकिन आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. ऐसे में बांग्लादेशी हिंदुओं में रोष व्याप्त है.

ये भी पढ़ेंः जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल को कैंसर, इलाज के लिए कोर्ट में दायर की जमानत याचिका

कुछ महीने बाद थी बेटी की शादी

वहीं दूसरी घटना पटुआखली जिले की है. यहां भी कुछ मुस्लिम धर्मावलंबियों ने हिंदूओं को घर और जमीन छोड़कर जाने के लिए कहा. इतना ही नहीं उन्होंने पैसे भी मांगें. वहीं तीसरा मामला दिनाजपुर जिले का है. यहां बंशेरहाट स्थित एक विश्वविद्यालय में मुस्लिम छात्रों ने सरस्वती पूजा के मंडप में तोड़फोड़ की इसाके बाद हिंदू और मुस्लिम छात्रों के बीच झड़प भी हुई. एक और मामला फिरोजपुर जिले का है. यहां कुछ उपद्रवियों ने डुमुरीतला संघ में स्थित हिंदू घरों में आग लगा दी. दोनों हिंदूओं के घर जलकर राख हो गए. जानकारी के अनुसार इसमें से एक के घर बेटी की शादी होनी थी.

ये भी पढ़ेंः किसानों के दिल्ली कूच का चौथा दिनः किसान संगठनों और सरकार के बीच बैठक रही बेनतीजा, SKM का भारत बंद आज

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

12 minutes ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

13 minutes ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

33 minutes ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

41 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! मोदी सरकार ने किया एडहॉक बोनस का ऐलान, मिलेंगे 6,908 रुपये

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…

57 minutes ago