खेल

IND vs ENG: राजकोट में रवींद्र जडेजा ने खेली शतकीय पारी, बनाया खास रिकॉर्ड

Ravindra Jadeja Century: राजकोट के लोकर बॉय और टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. जडेजा से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने भी 131 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी. 33 रन पर भारत के चार विकेट गिरने के बाद रवींद्र जडेजा ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला और टीम को संकट से उबारा. हालांकि, 99 रन के निजी स्कोर पर खेल रहे रवींद्र जडेजा से थोड़ी सी चूक हुई, जिसके चलते अपना पहला टेस्ट खेल रहे सरफराज खान रन आउट हो गए. उन्होंने 9 चौके और एक छक्के की मदद से 62 रनों की पारी खेली.

रविंद्र जडेजा ने ठोका शतक

टेस्ट क्रिकेट में रवींद्र जडेजा के नाम अब चार शतक दर्ज हो गए हैं. टीम इंडिया के मैनेजमैंट ने जडेजा की बल्लेबाजी पर जिस तरह से भरोसा जताया, उस पर वह पूरी तरह से खरे उतरे. भारतीय टीम के कप्तान रवींद्र जडेजा को सबसे सफल ऑलराउंडर में से एक माना जाता है. वह बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी कमाल का प्रदर्शन किया है और खुद को साबित किया है. राजकोट में उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 204 रनों की साझेदारी की.

जडेजा ने बनाया खास रिकॉर्ड

ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने राजकोट में शतक ठोकने के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में अपने 3000 रन पूरे कर लिए. राजकोट टेस्ट से पहले तक उनके नाम 69 टेस्ट में 2893 रन दर्ज थे. उन्हें 3000 रन पूरे करने के लिए 10 रनों की जरूरत थी, इस मैच में 112 रनों की पारी खेलने के बाद अब उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 3005 रन दर्ज हो गए हैं. जडेजा टेस्ट में 200 से ज्यादा विकेट भी चटका चुके हैं. वे अब भारत के उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन और 200 विकेट चटकाए हैं.

कपिल देव और आर अश्विन के क्लब में शामिल हुए रविंद्र जडेजा

भारत के पूर्व कप्तान कपि देव ने टेस्ट क्रिकेट में 5248 रन बनाए हैं. इसके साथ ही उन्होंने 434 विकेट भी झटकने का काम किया है. उनकी गिनती भारत के महानतम कप्तानों में होती है. इसके बाद इस सूची में आर अश्विन का नाम आता है. अश्विन के नाम टेस्ट में 3271 रन और 499 विकेट दर्ज हैं. अब रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में 3005 रन और 280 विकेट हो गए हैं. वह ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.

ये भी पढ़ें- 

IND vs ENG: राजकोट में रोहित शर्मा ने खेली कप्तानी पारी, ठोका टेस्ट करियर का 11वां शतक

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

3 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

3 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

4 hours ago