Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल को कैंसर, इलाज के लिए कोर्ट में दायर की जमानत याचिका

Jet Airways founder Naresh Goyal: जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल को कैंसर डिटेक्ट हुआ है. उन्होंने इलाज के लिए कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है.

Jet Airways founder Naresh Goyal

जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल.

Jet Airways founder Naresh Goyal: जेल में बंद जेट एयरवेज केे संस्थापक नरेश गोयल कैंसर से ग्रस्त हैं. ऐसे में उन्होंने कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है ताकि वे समय पर कैंसर का इलाज करा सके. गोयल की इस बीमारी का खुलासा डाॅक्टरों द्वारा की गई जांच में सामने आई है. वहीं कोर्ट ने भी गोयल की मेडिकल रिपोर्ट की जांच के लिए एक मेडिकल बोर्ड गठित करने का आदेश दिया है.

बता दें कि पिछले ईडी की विशेष अदालत ने गोयल की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच के लिए आदेश पारित किया था. जमानत याचिका दायर करते हुए गोयल ने कहा कि डाॅक्टरों द्वारा की गई जांच में उन्हें घातक बीमारी कैंसर के बारे में पता चला. मेडिकल रिपोर्ट की माने तो गोयल की आंत में छोटा ट्यूमर है जिसे न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर कहा जाता है.

ये भी पढ़ेंः ‘पीएम मोदी का ग्राफ ऊपर चला गया है…टाइम बहुत कम है…’ किसान नेता जगजीत डल्लेवाल का Video वायरल

जल्द से जल्द गठित हो मेडिकल बोर्ड

जानकारी के अनुसार इसके अलावा उन्हें 35 से 40 सेमी. का हायटस हर्निया भी है. याचिका में यह भी अपील की गई है कि गोयल को कैंसर से पहले पीईटी स्कैन कराना होगा. जिसके आधार पर डाॅक्टर कीमोथेरेपी की प्रोसेस को चालू करेंगे. याचिका में यह भी कहा गया है कि गोयल को जल्द से जल्द से जमानत दी जाए ताकि कैंसर के फैलने से पहले उपचार कराया जा सके.

बता दें कि 74 साल के नरेश गोयल को ईडी ने मनी लाॅन्ड्रिंग मामले में सितंबर 2023 में गिरफ्तार किया गया था. उन पर आरोप है कि उन्होंने केनरा बैंक से मिले 538 करोड़ रुपए ऋण की हेराफेरी की थी.

ये भी पढ़ेंः किसानों के दिल्ली कूच का चौथा दिनः किसान संगठनों और सरकार के बीच बैठक रही बेनतीजा, SKM का भारत बंद आज



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital