Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Viral Video: फॉलोअर्स की भूख में पटरियों पर उतरी ‘ड्रामा क्वीन’, 15 ट्रेनों को करना पड़ा डायवर्ट, पुलिस के छूट गए पसीने

तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में एक महिला ड्राइवर ने ऐसा कारनामा कर डाला, जिसे देखकर रेलवे कर्मचारी, पुलिस और आम लोग सभी हैरान रह गए. महिला ने अपनी कार सीधे रेलवे ट्रैक पर दौड़ा दी और वो भी आराम से. जैसे हाईवे पर चल रही हो.

Telangana Railway Track Viral Video

Telangana Railway Track Viral Video

अगर आप सोचते हैं कि लोग सिर्फ सोशल मीडिया पर फोटो डालकर या रील बनाकर फेमस होना चाहते हैं, तो ज़रा ठहरिए… तेलंगाना से आई इस खबर को पढ़कर आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि पॉपुलर होने की चाह में लोग अब हदें पार करने लगे हैं.

दरअसल, तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में एक महिला ड्राइवर ने ऐसा कारनामा कर डाला, जिसे देखकर रेलवे कर्मचारी, पुलिस और आम लोग सभी हैरान रह गए. महिला ने अपनी कार सीधे रेलवे ट्रैक पर दौड़ा दी और वो भी आराम से. जैसे हाईवे पर चल रही हो.

ट्रेनें रोकी गईं, कंट्रोल रूम में मचा हड़कंप

घटना जैसे ही रेलवे कर्मचारियों की नजर में आई, वैसे ही पूरे सिस्टम में हड़कंप मच गया. तुरंत कंट्रोल रूम को खबर दी गई और आनन-फानन में उस रूट पर चलने वाली करीब 15 ट्रेनों को या तो रोक दिया गया या डायवर्ट कर दिया गया. शुक्र है कि किसी ट्रेन का महिला की कार से आमना-सामना नहीं हुआ, वरना हादसा कितना बड़ा हो सकता था, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं.

7 किलोमीटर तक ट्रैक पर दौड़ाई कार

बताया जा रहा है कि महिला ने करीब 7 किलोमीटर तक रेलवे ट्रैक पर कार दौड़ाई. और हैरानी की बात ये कि रास्ते में न पुलिस की चेतावनी काम आई, न ही रेलवे स्टाफ के इशारे. महिला बस ड्राइव किए जा रही थी, मानो कुछ हुआ ही न हो.

ये भी पढ़ें- ‘देश में संसद नहीं, संविधान सर्वोपरि’, CJI जस्टिस बीआर गवई बोले- लोकतंत्र के तीनों हिस्से संविधान के अधीन; संसद इसका मूल ढांचा नहीं बदल सकती

बाहर नहीं आई तो 20 लोगों ने मिलकर निकाला

जब किसी तरह कार को रोका गया, तो अगला ड्रामा शुरू हुआ. महिला ने कार से बाहर निकलने से साफ मना कर दिया. आखिरकार, करीब 20 लोगों ने मिलकर उसे कार से खींचकर बाहर निकाला, और फिर पुलिस को सौंपा गया. पूरा मामला किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगा.

उत्तर प्रदेश की रहने वाली है महिला

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और हाल ही में किसी मल्टीनेशनल कंपनी में काम कर रही थी. उसकी उम्र करीब 34 साल है.उसके पास से पुलिस को ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड जैसे दस्तावेज बरामद हुए हैं.

मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही

रेलवे पुलिस की डीएसपी चांदना दीप्ति ने बताया कि महिला बहुत गुस्से में थी और उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही थी. मेडिकल जांच के बाद ही सही तस्वीर सामने आएगी. एक सवाल ये भी उठ रहा है कि क्या महिला आत्महत्या करना चाहती थी और उसे किसी और रूप में दिखाना चाह रही थी?

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस अजीबो-गरीब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. लोग हैरान हैं कि कोई इंसान इतना अजीब फैसला कैसे ले सकता है. कुछ लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं, तो कुछ इसे एक गंभीर मानसिक स्वास्थ्य का मामला मान रहे हैं.

जो भी हो, यह घटना एक बार फिर हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि “वायरल” होने की होड़ में हम कहीं खुद को तो नहीं खो रहे.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital