Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को PAK में कैद कराने वाला मुफ्ती शाह मीर मार डाला गया, किसने दागीं गोलियां?

Pakistan Jamiat Leader Mufti Shah Mir: पाकिस्तान में कुलभूषण जाधव को अगवा करने में शामिल मुफ्ती शाह मीर को बलूचिस्तान में मार डाला गया है. शाह मीर इस्लामिक कट्टरपंथी पार्टी का सदस्‍य था और वह ISI से भी जुड़ा था.

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने वाले मुफ्ती शाह मीर को पाकिस्‍तान में मार दिया गया है. मुफ्ती शाह मीर को बीती रात अज्ञात हमलावरों ने तब गोली मारी, जब वह मस्जिद से बाहर निकल रहा था.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुफ्ती शाह मीर को गोली मारने वाले हमलावर बाइक पर सवार थे. उन्‍होंने मुफ्ती को गोलियों से छलनी कर दिया, बाद में मुफ्ती को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया.

पाक में किया गया था कुलभूषण का अपहरण

बता दें कि भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान में 3 मार्च 2016 को बलूचिस्तान प्रांत से पकड़ा गया था. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI ने कुलभूषण पर जासूसी और देशविरोधी गतिविधियों का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्हें पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी.

terrorist

पाकिस्तानियों का कहना था कि कुलभूषण ने पाकिस्तान के खिलाफ अस्थिरता फैलाने के लिए भारतीय खुफिया एजेंसी RAW के लिए काम किया. हालांकि, भारत ने इन आरोपों को नकारते हुए दावा किया कि पाकिस्तान ने कुलभूषण को ईरान से अगवा किया था, जहाँ वह अपना व्यवसाय चला रहे थे.

मुफ्ती शाह मीर ने ही दी थी ISI को सूचना

मुफ्ती शाह मीर, जो कि एक कट्टरपंथी इस्लामिक पार्टी जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम का सदस्य था, पर मानव तस्करी और हथियारों की तस्करी में शामिल होने का भी आरोप था. पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने कुलभूषण को अगवा कराने में शाह मीर की मदद ली थी.

अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में उठा था मामला

भारत ने कुलभूषण के मामले में पारदर्शिता की कमी पर सवाल उठाया था और इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) में ले गया था. ICJ ने कुलभूषण की फांसी पर रोक लगाते हुए पाकिस्तान से उनकी सजा पर पुनर्विचार करने का आदेश दिया था, लेकिन पाकिस्तान ने अब तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया है.

पाकिस्‍तान की जेल में बंद हैं कुलभूषण

इस समय कुलभूषण जाधव पाकिस्तान की जेल में बंद हैं. पाकिस्तान द्वारा लिए गए इस फैसले और कुलभूषण जाधव के मामले में भारत की चिंता अब तक जारी है.

यह भी पढ़िए: 26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत भेजने का रास्ता साफ



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital