दुनिया

Earthquake: Myanmar में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, सैकड़ों शव बरामद; 10 हजार लोगों के मरने की आशंका

Myanmar Earthquake Tragedy: भारत के पड़ोसी देश म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप से जान-माल की भारी क्षति हुई है. शुक्रवार, 28 मार्च 2025 को आए उस भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 7.7 थी, उसके बाद वहां आज शनिवार दोपहर 3:30 बजे 5.1 तीव्रता का एक और भूकंप आया, जिससे कई इलाकों में दहशत का माहौल बन गया.

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, 7.7 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप के बाद से म्‍यांमार में अब तक तीन बार झटके महसूस किए जा चुके हैं. हालिया भूकंप का केंद्र म्यांमार की राजधानी नेपीडॉ (naypyidaw) के पास था. इससे पहले भी म्यांमार में दो बार भूकंप आया था, जिससे इमारतों और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान हुआ.

जान गंवानों वालों का आंकड़ा 1 हजार के पार

म्यांमार की सैन्य सरकार (जुंटा) के प्रमुख ने बताया कि भूकंप से वहां सैकड़ों लोगों की जानें गई हैं. लेटेस्‍ट मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अब तक 1002 लोगों की मौत हो चुकी है और 1670 लोग घायल हुए हैं. पश्चिमी देशों का दावा है कि 7.7 तीव्रता का भूकंप इतना विनाशकारी था, जिसमें लगभग 10 हजार लोगों की जानें गई होंगी.

इस भूकंप की गहराई लगभग 10 किलोमीटर थी, उसके बाद से म्‍यांमार में आफ्टरशॉक्स की संभावना बनी हुई है. स्थानीय मीडिया के अनुसार, कई इमारतें ढह गई हैं, बौद्ध स्तूप, सड़कें और पुल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं.

भारत ने राहत कार्यों के लिए दिखाई तत्परता

भारत ने म्यांमार में राहत कार्यों के लिए तत्परता दिखाई है. भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने म्यांमार के वरिष्ठ जनरल एच.ई. मिन आंग ह्लाइंग से बातचीत कर संवेदनाएं व्यक्त की और #OperationBrahma के तहत राहत सामग्री भेजने की जानकारी दी.

भारत ने आपदा राहत सामग्री, मानवीय सहायता और बचाव दल प्रभावित क्षेत्रों में भेज दिए हैं. इससे प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है.

बचाव कार्यों में सामने आ रही हैं चुनौतियां

म्यांमार सरकार ने भी राहत और बचाव कार्यों को तेज कर दिया है. प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय कर दिया है. हालांकि, भारी तबाही के कारण बचाव कार्यों में चुनौतियां सामने आ रही हैं.

लोगों को सतर्क रहने को कहा जा रहा

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, झटकों की लगातार श्रृंखला के कारण आगे और भी आफ्टरशॉक्स आ सकते हैं. इसलिए लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है.

अफगानिस्तान में भी आ गया भूकंप

म्यांमार में तबाही मचाने के बाद, शनिवार सुबह अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.7 मापी गई और यह झटका 180 किमी की गहराई में आया. सौभाग्य से वहां कोई बड़ी हानि की सूचना नहीं है, लेकिन सतर्कता बरती जा रही है.

यह भी पढ़िए: म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप ने मचाई भारी तबाही, सैकड़ों घर-मकान ध्वस्त, 144 मौतें; देखें भयावह तस्‍वीरें

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

5 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

5 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

5 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

5 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

5 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

5 hours ago