दुनिया

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने चंद्रमा की परिक्रमा कर रहे रहस्यमयी ‘सर्फबोर्ड’ की तस्वीरें साझा कीं

एलियंस को लेकर कई बार खबरें सामने आ चुकी हैं. हालांकि ये सारे बस दावे ही हैं. मगर हाल ही में एक रहस्यमयी चीज आसमान में दिखाई दी तो सबके होश उड़ गए. पिछले दो दिनों से इस रहस्यमयी चीज की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं, जिसने लोगों को एक बार फिर एलियंस के बारे में सोचने पर मजबूर करके रख दिया है.

नासा ने सर्फ़बोर्ड के आकार की वस्तु की तस्वीरें जारी की

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने सर्फबोर्ड के आकार की एक रहस्यमय वस्तु की तस्वीरें जारी की हैं जो चंद्रमा की परिक्रमा कर रही थी. ये तस्वीरें नासा के लूनर रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर (एलआरओ) द्वारा ली गईं. यह मार्वल कॉमिक बुक और फिल्मों के ‘सिल्वर सर्फर’ चरित्र के बोर्ड जैसी दिखने वाली एक वस्तु की तरह दिख रही थी.

हालांकि यह रहस्यमय वस्तु कॉमिक बुक की दुनिया या सुपरहीरो फिल्मों या कोई अज्ञात यान (UFO) नहीं है था. अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि नासा के एलआरओ ने वास्तव में दक्षिण कोरिया के लुनर ऑर्बिटर ‘डैनुरी’ (Danuri) की तस्वीरें खींची थीं.

नासा के प्रेस नोट के अनुसार, एलआरओ ने अपने कोरियाई समकक्ष कोरिया एयरोस्पेस रिसर्च इंस्टिट्यूट द्वारा भेजे गए डेनुरी लुनर ऑर्बिटर की कई तस्वीरें लीं, जब दोनों 5 और 6 मार्च के बीच समानांतर, लेकिन विपरीत दिशाओं में एक-दूसरे के पास से गुजरे थे. डेनुरी चंद्रमा पर दक्षिण कोरिया का पहला अंतरिक्ष यान है और दिसंबर 2022 से इसकी कक्षा में परिक्रमा कर रहा है.

लूनर रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर मिशन

लूनर रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर (एलआरओ) चंद्रमा की खोज और अध्ययन के लिए समर्पित नासा का एक मिशन है. इसकी शुरुआत 18 जून 2009 को की गई थी. एलआरओ का प्राथमिक मिशन चंद्रमा की सतह का उच्च विवरण में मानचित्रण करना, उसके विकिरण पर्यावरण, तापमान और संसाधनों पर महत्वपूर्ण डेटा एकत्र करना और भविष्य के मानव अन्वेषण का समर्थन करने के लिए सबूत इकट्ठा करना है.

-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

25 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

42 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

2 hours ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

2 hours ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

2 hours ago