नेपाल में हुए भूस्खलन की तस्वीर.
Nepal Landslide: शुक्रवार (12 जुलाई) सुबह नेपाल के पोखड़ा में बड़ा हादसा हो गया. पोखड़ा में हुए भूस्खलन में दो यात्री बसें नदी में बह गईं. घटना के संबंध में चितवन के जिलाधिकारी इंद्रदेव यादव ने बताया कि काठमांडू जाने वाली एंजेल बस और राजधानी से गौर जा रही गणपति डिलक्स सुबह तरकीबन 3.30 बजे त्रिशूली नदी में बह गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काठमांडू जा रही बस में 24 यात्री सवार थे. जबकि, गौर राजधानी से गौर जा रही बस में 41 लोग सफर कर रहे थे. इस हादसे में अब तक सात भारतीय नागरिकों की मौत की पुष्टि हो गई है.
जिलाधिकरी इंद्रदेव यादव ने बताया- “प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों बसों में चालकों समेत 63 लोग सवार थे. भूस्खलन की वजह से आज (12 जुलाई को) तड़के 3.30 बजे दोनों ही बसें नदी में बह गईं. हम घटनास्थल पर मौजूद हैं और तलाशी अभियान चला रहे हैं. लगातार बारिश की वजह से तपता बसों की तलाश में बाधा उत्पन्न हो रही है.”
वहीं, इस घटना के संबंध में नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड का भी बयान सामने आया है. उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए सरकारी एजेंसियों को खोज और बचाव कार्य का निर्देश दिया है. नेपाल के प्रधानमंत्री दहल ने ‘एक्स’ (सोशल मीडिया अकाउंट) पर लिखा- “नारायणगढ़ मुग्लिन सड़क खंड पर भूस्खलन में सबों के बह जाने, देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ व भूस्खलन के कारण संपत्तियों के नुकसान और लगभग पांच दर्जन यात्रियों के लापता होने की खबरों से मैं दुखी हूं. प्रशासन और सभी एजेंसियों को यात्रियों की तलाश करने और उन्हें बचाने का निर्देश दिया हूं.”
-भारत एक्सप्रेस
Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…
एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत में एंट्री को लेकर विवाद गहरा…
Rahul Gandhi on Elon Musk: एलन मस्क ने भारत में Starlink की एंट्री में देरी…
Cancer Medicines Price Cut: केंद्र सरकार ने कैंसर की दवाओं पर मुनाफे की सीमा तय…
Weather Update के मुताबिक, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: