पीएम केपी शर्मा ओली ने दिया इस्तीफा.
नेपाल में सोशल मीडिया पर बैन के बाद शुरू हुआ Gen-Z आंदोलन अब एक अलग मोड़ ले चुका है. प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को पीएम और राष्ट्रपति आवास में घुस गए और तोड़फोड़ के बाद आगजनी की. वहीं बिगड़ते हालात को देखते हुए पीएम केपी ओली (PM KP Oli) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.
मिली जानकारी के अनुसार, सेना प्रमुख ने केपी ओली (PM KP Oli) से कहा था कि जब तक आप इस्तीफा नहीं देते हैं, हालात को संभालना मुश्किल हो जाएगा. सेना प्रमुख से बातचीत के बाद उन्होंने इस्तीफे का ऐलान किया. बताया जा रहा है कि आज शाम तक नए पीएम के नाम का ऐलान हो जाएगा.
इससे पहले करीब एक दर्जन मंंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. दूसरी तरफ प्रदर्शनकारियों ने वित्त मंत्री पर हमला बोल दिया और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…
छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…
Asian Games 2026 में भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने चीन को 238-234 से हराकर…
Health News: दुनियाभर में 2024 में 23 लाख कैंसर केस 5 गंभीर इंफेक्शन से जुड़े…
अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात ATS ने 526 किलो ड्रग्स जब्त की.…
Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…