दुनिया

नेतन्याहू के इस ऐलान से अधर में लटक सकता है शांति समझौता, दक्षिणी लेबनान में इजरायली सेना को दी पूरी छूट, क्या फिर भड़क उठेगी जंग?

Israel Lebanon Tensions: अमेरिका और ईरान के बीच लगभग दो महीने से अधिक समय तक चली जंग को रोकने की कवायद अपने अंतिम चरण में है. दोनों देश इस जंग को हमेशा के लिए खत्म करने के लिये समझौते पर हस्ताक्षर कर चुके हैं. इसी बीच इजरायल ने कुछ ऐसा कर दिया है जिससे ये समझौता एक बार फिर अधर में लटक सकता है. दरअसल इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनान में सैन्य कार्रवाई के लिए इजरायली सेना को खुली छूट दे दी है.

दरअसल ईरान लंबे समय से समझौते में लेबनान में हो रहे हमले को रोका जाए. अगर ऐसा नहीं होता है और इजरायल के हमले लेबनान में जारी रहते हैं तो फिर समझौते का कोई मतलब नहीं है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को कहा कि दक्षिणी लेबनान में तैनात इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) के सैनिकों को अपने खिलाफ या उत्तरी इजरायल के निवासियों के खिलाफ किसी भी सीधे या उभरते खतरे को रोकने के लिए पूरी कार्रवाई की स्वतंत्रता है.

उन्होंने कहा कि उनके और रक्षा मंत्री की ओर से आईडीएफ को दिए गए निर्देश बिल्कुल स्पष्ट हैं और उनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है.

नेतन्याहू ने कहा,

दक्षिणी लेबनान में हमारे सैनिकों को अपने खिलाफ या उत्तर के निवासियों के खिलाफ किसी भी सीधे या संभावित खतरे को रोकने के लिए पूरी स्वतंत्रता है. इस मामले में आईडीएफ पर कोई प्रतिबंध नहीं है. मैं उनके साथ खड़ा हूं और पूरा देश उनके साथ खड़ा है.

उन्होंने आगे कहा कि मैं अपने इस रुख पर कायम हूं कि उत्तर के निवासियों और इजरायल के सभी नागरिकों की सुरक्षा के लिए हम दक्षिणी लेबनान में सुरक्षा क्षेत्र (सिक्योरिटी जोन) में उतने समय तक बने रहेंगे, जितनी आवश्यकता होगी.

जेडी वेंस पहुंचे स्विट्जरलैंड

इससे पहले दिन में अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने मीडिया को स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत की प्रगति के बारे में जानकारी दी.

लेबनान के मुद्दे पर वेंस ने कहा कि बातचीत में ‘काफी अच्छी प्रगति’ हुई है. उन्होंने बताया कि एक ‘डी-कॉनफ्लिक्शन मैकेनिज्म’ तैयार किया जा रहा है जिसका उद्देश्य इजरायल और हिज्‍बुल्लाह के बीच होने वाले टकराव को बड़े क्षेत्रीय संघर्ष में बदलने से रोकना है.

उन्होंने कहा क‍ि मेरा मानना है कि हम जिस व्यवस्था को ‘डी-कॉनफ्लिक्शन मैकेनिज्म’ कह रहे हैं, उसे स्थापित करने में काफी सफल रहे हैं.

ईरान-इजरायल में फिर बढ़ेगी टेंशन

जब उनसे पूछा गया कि क्या वॉशिंगटन चाहता है कि इजरायली सेना दक्षिणी लेबनान से बाहर निकल जाए, तो वेंस ने कहा, “हम चाहते हैं कि इजरायल की सुरक्षा बनी रहे और साथ ही लेबनान की संप्रभुता (सॉवरेनिटी) का भी सम्मान हो. इस विषय पर बातचीत आगे भी जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें- लाठी-डंडे लेकर बॉर्डर पर जमा हुए हजारों बांग्लादेशी घुसपैठिए, इंडियन आर्मी के कड़क तेवर देख ऐसे दुम दबाकर भागे

उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका बातचीत के दौरान इजरायल, लेबनान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात सहित क्षेत्रीय साझेदारों के संपर्क में बना हुआ है.

नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने शनिवार को सेना को लेबनान में युद्धविराम लागू करने का आदेश दिया था.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में बढ़ती नशे की समस्या: चुनौतियाँ और समाधान

Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…

7 minutes ago

गुजरात दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, रूपल में रखेंगे 81 फुट ऊंची भव्य शिव प्रतिमा की आधारशिला

Amit Shah Gujarat Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात में…

21 minutes ago

अगले 12 घंटे, 13 राज्य…मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव! 65 की स्पीड से तूफान का खौफनाक अलर्ट

IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…

31 minutes ago

दिल्ली में आज फिर से बबाल! CJP के तिरंगा मार्च से थम जाएगी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट देखा क्या?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…

45 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

1 hour ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

2 hours ago