दुनिया

ट्रंप सरकार में निक्की हेली की No Entry, लेकिन इस भारतीय अमेरिकी को मिलेगी अहम जिम्मेदारी, जानें पूर्व विदेश मंत्री से क्यों नाराज हैं Trump

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने निक्की हेली के लिए अपनी सरकार के दरवाजे बंद कर दिए हैं. उन्होंने कहा कि वह हेली को अपने प्रशासन में शामिल होने के लिए आमंत्रित नहीं करेंगे. हालांकि एक अन्य भारतीय अमेरिकी विवेक रामास्वामी को अहम भूमिका मिलने की संभावनाएं अभी बाकी हैं. ट्रुथ सोशल पर अपने पोस्ट में, ट्रंप ने यह ऐलान किया कि पूर्व विदेश मंत्री और सेंट्रल इंटेलिजेंस चीफ माइक पोम्पिओ को भी जॉब नहीं देंगे.

ट्रंप ने क्या कहा?

रिप्बलिकन नेता ने ट्रुथ सोशल पर कहा, मैं पूर्व राजदूत निक्की हेली या पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ को ट्रंप प्रशासन में शामिल होने के लिए आमंत्रित नहीं करूंगा. हालांकि, उन्होंने दोनों की तारीफ भी की. उन्होंने का, मुझे पहले उनके साथ काम करके बहुत आनंद आया और मैंने उनकी सराहना की और देश के लिए उनकी सेवा के लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहूंगा.

विवेक रामास्वामी को मिलेगी अहम जिम्मेदारी

एक अन्य भारतीय अमेरिकी और रिपब्लिकन नेता विवेक रामास्वामी को ट्रंप प्रशासन में जगह मिल सकती है. पेंसिल्वेनिया में एक कैंपेन रैली के दौरान, ट्रंप उनकी काफी तारीफ कर चुके हैं. रैली में ट्रंप ने कहा था कि रामास्वामी बहुत होशियार हैं और वे किसी ऐसी चीज का हिस्सा बनने जा रहे हैं जो वाकई बहुत बड़ी होगी.

यह भी पढ़ें- ‘सत्ता में कोई आए, लेकिन नहीं बदलेगा अमेरिका की विदेश नीति का चरित्र’, इसके पीछे की वजह भी जान लीजिए

ट्रंप ने कहा, मैं उन्हें अभी यह नहीं बताना चाहता कि वे किस पद पर हैं. हम सही व्यक्ति को चुनेंगे. उन्होंने आगे आगे कहा, हम उन्हें इन बड़े राक्षसों (सरकार में) में से किसी एक का प्रभारी बना सकते हैं और वे किसी भी अन्य व्यक्ति से बेहतर काम करेंगे जिसके बारे में आप सोच सकते हैं.

हेली कैबिनेट पद संभालने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी बनी थीं, जब ट्रंप ने उन्हें संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया. यह अमेरिका में एक उच्च-स्तरीय पद है. हेली ने केवल दो साल बाद यह पद छोड़ दिया और चुपचाप दक्षिण कैरोलिना राज्य से बाहर अपना आधार बनाना शुरू कर दिया, जहां वे गवर्नर रह चुकी थीं.

यह भी पढ़ें- भारतीय मूल के काश पटेल बनेंगे CIA के बॉस! जानें, कैसे पड़ी अमेरिकी खुफिया एजेंसी की नींव? कहां है इसका मुख्यालय

प्रचार में हेली को नहीं बुलाया

हेली ने रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने की नाकाम कोशिश की. वह सबसे आखिर में उम्मीदवारी की दौड़ से अलग हुईं और फिर पूर्व राष्ट्रपति को समर्थन दिया. इसकी वजह से ट्रंप नाराज हो गए. हेली ने कहा कि वह ट्रंप के लिए प्रचार करने के लिए तैयार थीं, लेकिन उन्हें रैलियों या किसी भी कार्यक्रम में बोलने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया.

यह भी पढ़ें- एलन मस्क और ट्रूडो के बीच है तगड़ी दुश्मनी, ट्रंप के जीतते ही कनाडाई पीएम की बढ़ीं धड़कनें, क्योंकि अब…

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

अयोध्या कैंट में तेंदुए की दहशत, सरयू किनारे मिले पंजों के निशान, वन विभाग ने लगाए पिंजरे

UP News: अयोध्या के सैन्य छावनी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से हड़कंप मचा है.…

6 minutes ago

आखिर क्या चाहती है निले ड्रम वाली मुस्कान? मेरठ जेल सुप्रिटेंडेट के सामने रखी डिमांड

सौरभ राजपूत मर्डर केस में दोषी करार होने के बाद मुस्कान ने अपनी बेटी पिहू…

21 minutes ago

‘डार्क वेब पर बिक रहा भारतीयों का डेटा…’, सुप्रीम कोर्ट की चिंता, निजता की सुरक्षा पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने साइबर सिक्योरिटी और नागरिकों के निजी डेटा की सुरक्षा को लेकर गंभीर…

33 minutes ago

ज्ञानपुर में विकास के दावे या कागजों का खेल, 13 लाख के मंच से लेकर बारात घर तक घोटाले के आरोप

UP News: ज्ञानपुर विधानसभा में विकास कार्यों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. विधायक…

35 minutes ago

चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में खेल‍ा! अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने क्यों बदला सोशल मीडिया बायो?

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल. राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया बायो में…

44 minutes ago