दुनिया

Brazil के São Paulo में हुई विमान दुर्घटना में सभी 62 लोगों की मौत

ब्राजील के साओ पाउलो के पास शुक्रवार (9 अगस्त) को 62 लोगों को ले जा रहा एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई. ब्राजील की क्षेत्रीय एयरलाइन वोएपास ने एक बयान में ये जानकारी दी.

विमान São Paulo (साओ पाउलो) राज्य के विन्हेडो में दुर्घटनाग्रस्त हुआ और कथित तौर पर एक आवासीय क्षेत्र में गिरा. अधिकारियों ने कहा कि इस दौरान एक घर क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि, इसमें कोई घायल नहीं हुआ.

राष्ट्रपति ने रखा 1 मिनट मौन

ब्राजील की सैन्य पुलिस के कर्नल एमर्सन मासेरा ने विन्हेडो में दुर्घटना स्थल पर संवाददाताओं से कहा, ‘कोई भी जीवित नहीं बचा है.’ मासेरा ने यह भी पुष्टि की कि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन उन्होंने कहा कि क्षेत्र को ठंडा करने के लिए लगभग अग्निशमन विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर मौजूद हैं. उन्होंने कहा, ‘यह बहुत दुखद दृश्य है; अब हमारा काम क्षेत्र को साफ करने पर केंद्रित है, ताकि जांच और शवों की पहचान आगे बढ़ सके.’

राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा ने शुक्रवार दोपहर दक्षिणी ब्राजील में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दुर्घटना में मारे गए लोगों के लिए एक मिनट का मौन रखने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य मर चुके हैं.

विन्हेडो में दुर्घटना

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, छोटे डबल इंजन वाले एटीआर-72 विमान ने दक्षिणी ब्राजील के पराना राज्य के कास्कावेल शहर से उड़ान भरी थी और साओ पाउलो के ग्वारूलोस जा रहा था, तभी विन्हेडो में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

वोएपास एयरलाइन ने पुष्टि की कि विमान में 58 यात्री और 4 चालक दल के सदस्य सवार थे. एयरलाइन ने एक बयान में कहा, ‘कंपनी को यह बताते हुए खेद है कि फ्लाइट 2283 में सवार सभी 62 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.’ एयरलाइन के अनुसार, विमान में 57 यात्री और चार चालक दल के सदस्य सवार थे.

एयरलाइन ने कहा, इस समय वोएपास पीड़ितों के परिवारों को सहायता प्रदान करने और दुर्घटना के कारणों की जांच करने के लिए अधिकारियों के साथ प्रभावी ढंग से सहयोग कर रहा है. दुर्घटनाग्रस्त विमान के निर्माता, एटीआर ने कहा है कि उसके विशेषज्ञ दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

9 minutes ago

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

25 minutes ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

30 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

36 minutes ago

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

1 hour ago