बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस.
Bangladesh Violence: बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ. मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का मुखिया नियुक्त किया गया है. इसको लेकर राष्ट्रपति के प्रेस सचिवालय ने मंगलवार देर शाम मीडिया को जानकारी दी. राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन और भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन के समन्यवयों के साथ बंगभवन में हुई बैठक में इस पर निर्णय लिया गया. इस मौके पर तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे. तो वहीं राष्ट्रपति की प्रेस सचिव जोयनल आबेदीन ने मीडिया को जानकारी दी कि अंतरिम सरकार के बाकी सदस्यों के नाम पर विभिन्न राजनीतिक दलों से विचार-विमर्श के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा.
बता दें कि मंगलवार को दूसरा दिन था ऐसा था जब बांग्लादेश में कोई सरकार नहीं थी. मालूम हो कि बांग्लादेश में लगातार हिंसा जारी है. इसी बीच तख्ता पलट के बाद देश की पूर्व मुख्यमंत्री शेख हसीना भारत आ गई हैं. तो दूसरी ओर ताजा खबर सामने आ रही है कि बांग्लादेश में हिंसा जारी है और अवामी लीग के 20 नेता मृत पाए गए हैं. इसी के साथ ही हिंदुओं पर भी लगातार हमले किए जा रहे हैं. मंदिर पर भी हमलावर हमला कर रहे हैं. मशहूर बांग्लादेशी गायक और हिंदू राहुल आनंद के 140 साल पुराने घर पर भीड़ ने हमला कर दिया. ये हमला ढाका के धानमंडी में हुआ है. हमलावरों ने उनके घर को आग के हवाले कर दिया है, जिसमें 3000 से अधिक संगीत वाद्ययंत्र जलकर राख हो गए हैं तो वहीं घर का फर्नीचर हमलावर लूट ले गए हैं. घर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, परिवार ने किसी तरह से खुद को बचाया है.
बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार का तख्तापलट होने के बाद से यहां पर लगातार हिंसा जारी है. देशभर में 20 अवामी लीग नेताओं समेत 29 लोगों के शव मिले हैं. ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, ये मौतें बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे और सोमवार को उनके देश से चले जाने के बाद हुई हैं. हिंसा प्रभावित सतखीरा में कम से कम 10 लोग मारे गए और कोमिल्ला में भीड़ के हमलों में 11 अन्य लोगों की जान चली गई. इस उथल-पुथल के कारण अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं के घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ और लूटपाट हुई है. पुलिस ने कई शहरों में आगजनी की घटनाओं की भी सूचना दी है. ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, चश्मदीदों ने बताया कि अशोकतला में पूर्व पार्षद मोहम्मद शाह आलम के घर पर हमला हुआ। भीड़ ने उनके घर को आग के हवाले कर दिया. आग में पांच नाबालिग समेत छह लोगों की मौत हो गई, जिनके शव सोमवार रात और मंगलवार सुबह बरामद किए गए.
इसी के साथ ही नटोर-2 (सदर और नाल्दंगा) निर्वाचन क्षेत्र के सांसद शफीकुल इस्लाम शिमुल के घर में भीड़ ने आग लगा दी, इसमें चार लोगों की मौत हो गई. बाद में उनके शव घर के अलग-अलग कमरों और बालकनी में पाए गए. ढाका में गुलिस्तान क्षेत्र में अवामी लीग के केंद्रीय कार्यालय के कुछ हिस्सों में आग लगा दी गई, जबकि सैकड़ों लोगों ने जलती हुई इमारत से फर्नीचर, टाइलें, छड़ें और अन्य सामान लूट लिए. शेख हसीना के इस्तीफे के तुरंत बाद कार्यालय में आग लगा दी गई थी और मंगलवार को दोपहर करीब 12.30 बजे फिर से हमला किया गया था. फेनी में स्थानीय पुलिस को बुधवार को जुबा लीग के दो नेताओं मुश्फिकुर रहीम और बादशा मियां के शव मिले. देश भर में अवामी लीग के नेता और अल्पसंख्यक जारी हिंसा का मुख्य निशाना बन रहे हैं. एक विनाशकारी घटना में, खुलना डिवीजन में ज़बीर इंटरनेशनल होटल में भीड़ द्वारा आग लगाए जाने से 24 लोग मारे गए. यह होटल जशोर जिला अवामी लीग के महासचिव शाहीन चकलादार का है. अग्निशमन सेवा के उप निदेशक मामून महमूद ने कहा, “शव अलग-अलग मंजिलों पर पड़े थे. आग मंगलवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 5.45 बजे बुझा दी गई.”
-भारत एक्सप्रेस
Maharajganj Kidnapping Case: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के ठूठीबारी थाना क्षेत्र से दो महीने…
अयोध्या दीपोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामभक्तों, राम मंदिर आंदोलन और अयोध्या के विकास…
Parali Pollution Statement: पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पराली जलाने और बढ़ते प्रदूषण…
Sanitary Pad Vending Machine: यूपी राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने प्रदेश के…
TRAI Spam Calls Penalty Rules India: फर्जी कॉल्स और अनचाहे मैसेज पर लगाम लगाने के…
बिहार में एनडीए सरकार का एक साल पूरा होने और पीएम मोदी के प्रस्तावित वैशाली…