दीवाली पर खिला-खिला निखार: ऐसे लगाएं ब्लश और पाएं परफेक्ट फेस्टिव लुक
फोटो— पीएम मोदी और पहलवान विनेश फोगाट
Vinesh Phogat News: पेरिस ओलंपिक में भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को बड़ा झटका लगा है. विनेश को फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य (डिसक्वालीफाई) करार दे दिया गया है. इस वजह से वह अब न केवल फाइनल से बाहर हो गई हैं, बल्कि मेडल से भी चूक गई हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विनेश आज सुबह गोल्ड मेडल के लिए फाइनल मुकाबले से पहले 50 kg वजन को कायम नहीं रख सकीं. वो ओलंपिक में 50 kg वेट कैटेगरी में कुश्ती लड़ रही थीं. कल यानी कि मंगलवार रात को ही विनेश फोगाट ने सेमीफाइनल मैच जीता था. हालांकि, अब उन्हें वहां डिसक्वालीफाई करार देते हुए मुकाबले से बाहर कर दिया गया है.
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक— पेरिस ओलंपिक में जांच-टीम ने विनेश का वजन तय मानक से 100 ग्राम ज्यादा बताया है. कंपीटिशन के रूल्स के मुताबिक, डिसक्वालीफाई करार देने के बाद विनेश फोगाट अब सिल्वर मेडल के भी योग्य नहीं रह जाएंगी.
विनेश को ओलंपिक से झटका लगने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विनेश की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया. पीएम ने ट्वीट कर कहा— “विनेश, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं. आज की असफलता दुख देती है. काश! मैं शब्दों में उस निराशा को व्यक्त कर पाता जो मैं अनुभव कर रहा हूँ. मैं यह भी जानता हूँ कि चुनौतियों का सामना करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है. और मजबूत होकर वापस आओ! हम सब आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं.”
एक्सपर्ट्स का कहना है कि विनेश फोगाट का वजन उनकी कैटगरी 50 kg से सिर्फ 100 ग्राम ज्यादा मिला. और, इसी कारण से उन्हें पेरिस ओलंपिक के फाइनल मुकाबले से बाहर कर दिया गया है. इस फैसले के खिलाफ अब अपील भी नहीं कर सकते हैं. वहीं, दूसरी ओर विनेश को अयोग्य घोषित करने की खबरों को भारत में विपक्षी दलों के नेता साजिश बता रहे हैं.
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा— ये विनेश का नही देश का अपमान है. विनेश पूरी दुनिया में इतिहास रचने जा रही थी, उनको 100 ग्राम ओवरवेट दिखाकर अयोग्य घोषित करना घोर अन्याय है. पूरा देश विनेश के साथ खड़ा है, भारत सरकार तुरंत हस्तक्षेप करे, अगर बात ना मानी जाए तो ओलंपिक का बहिष्कार करे.
— भारत एक्सप्रेस
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पीएम मोदी के शासन के 25…
Maharajganj Kidnapping Case: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के ठूठीबारी थाना क्षेत्र से दो महीने…
अयोध्या दीपोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामभक्तों, राम मंदिर आंदोलन और अयोध्या के विकास…
Parali Pollution Statement: पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पराली जलाने और बढ़ते प्रदूषण…
Sanitary Pad Vending Machine: यूपी राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने प्रदेश के…
TRAI Spam Calls Penalty Rules India: फर्जी कॉल्स और अनचाहे मैसेज पर लगाम लगाने के…