दुनिया

बेकाबू हो रहा AI? OpenAI एजेंट्स ने अमेरिकी सरकारी वेबसाइट्स में लगाई सेंध, कई यूजर्स की तस्वीरें की लीक

AI Agents Security Breach: चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई के AI एजेंट्स ने कुछ दिनों पहले हगिंग फेस की हैकिंग कर दुनिया में तहलका मचा दिया था. अब इन एजेंट्स ने ऐसा कारनामा कर दिया है जिसने एक बार फिर दुनिया को ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या वो समय नजदीक आ गया है जब एआई पूरी तरह से मनुष्यों को रिप्लेस कर देगा.

दरअसल OpenAI एजेंट्स ने बिना किसी कमांड के अमेरिकी सरकार की एक वेबसाइट में छेड़छाड़ कर दी. इसमें अमेरिकी शेयर बाजार नियामक SEC और कॉमर्स डिपार्टमेंट जैसी बेहतरीन सुरक्षा वाली वेबसाइट भी शामिल हैं. इसकी जानकारी खुद ओपन एआई ने दुनिया को दी.

हालांकि एआई एजेंट्स के इस छेड़छाड़ से किसी भी तरह के नुकसान की जानकारी से इनकार किया गया है. एआई एजेंट्स ने किसी भी तरह का नॉन पब्लिक डेटा एक्सेस नहीं किया है.

चैट जीपीटी यूजर्स की 53 तस्वीरें कर दी लीक

इसके अलावा एआई एजेंट्स ने चैटजीपीटी यूजर्स की 53 तस्वीरें लीक की. हालांकि ओपनएआई ने यह बताने से इनकार कर दिया है कि ये तस्वीरें एआई के द्वारा बनाई गई थीं या ये असली लोगों की है. कंपनी ने ये भी जानकारी साझा करने से मना कर दिया कि ये तस्वीरें कब पोस्ट की गई थीं.

OpenAI एजेंट्स ने अमेरिकी सरकारी वेबसाइट्स में लगाई सेंध, कई यूजर्स की तस्वीरें की लीक (इमेज- AI)

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक AI एजेंट्स ने अमेरिकी शेयर बाजार नियामक SEC के डेटा को एक्सेस किया और उनकी कॉपी बनाकर इंटरनेट पर पोस्ट कर दिया. जबकि उन्हें ऐसा करने से मना किया गया था.

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इन एआई एजेंट्स ने शिक्षा मंत्रालय की वेबसाइट में भी घुसने की कोशिश की थी. लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं हो पाये.

ट्रेनिंग के दौरान हुई यह घटना

मामला सामने आने पर हड़कंप मच गया. आनन-फानन में अमेरिकी शेयर बाजार नियामक के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि एआई एजेंट्स ने किसी भी प्रकार के गोपनीय डेटा को एक्सेस नहीं किया है.

वहीं शिक्षा मंत्रालय ने कहा है कि एजुकेशन डिपार्टमेंट के किसी भी डेटाबेस को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.

ओपन एआई ने कहा है कि यह गड़बड़ी एआई एजेंट्स की ट्रेनिंग के दौरान हुई. इस ट्रेनिंग के दौरान एआई एजेंट्स से कई कठिन सवाल पूछे गए थे. जिसकी जानकारी देने के लिए एआई मॉडल्स उन सरकारी वेबसाइट्स पर गए और वहां से सही जानकारी लाकर पेश किया. कंपनी ने इसे सामान्य रिसर्च बताया है.

बेकाबू हो रहे एआई एजेंट्स के लिए ‘किल स्विच की मांग’

बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले ओपनएआई के ही एजेंट्स ऑस्ट्रेलिया की एक वेबसाइट में घुस गए थे. यहां तक कि उन्होंने वेबसाइट का एक्सेस भी हासिल कर लिया था.

ये भी पढ़ें- महंगाई की तगड़ी मार! टोंड मिल्क से लेकर दही तक सब हो गया महंगा, ये है ताजा रेट?

ओपनएआई के इन बेकाबू होते एजेंट्स को देखते हुए दुनिया भर के एक्सपर्ट्स एआई बनाने वाली कंपनियों से एक ‘किल स्विच’ की मांग कर रहे हैं. ताकि खतरनाक समय में इसका उपयोग कर पूरे एआई को एक झटके में रोका जा सके.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago