Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पाकिस्तान की बर्बरता: अफगानिस्तान पर आधी रात दागीं मिसाइलें, मासूम बच्चों और महिलाओं समेत 5 की मौत

Pakistan Airstrike: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में तड़के एयरस्ट्राइक की. इस भीषण बमबारी में रिहायशी घर तबाह हो गए, जिससे बच्चों और महिलाओं समेत कई नागरिकों की मौत और घायल होने का दावा किया गया है.

अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में पाकिस्तानी वायुसेना की बमबारी के बाद का दृश्य, जिसमें नागरिक हताहत हुए और मकान क्षतिग्रस्त हो गए.

Pakistan Airstrike: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव एक बार फिर हिंसक मोड़ ले चुका है. गुरुवार तड़के पाकिस्तानी वायुसेना द्वारा अफगान सीमा के भीतर कुनार और हेलमंद प्रांतों में एयरस्ट्राइक किए जाने का दावा किया गया है. इन हवाई हमलों में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया, जिससे स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश और खौफ का माहौल है.

पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में किए गए ताजा हवाई हमलों ने दोनों देशों के रिश्तों में कड़वाहट और बढ़ा दी है. तड़के हुए इन हमलों में रिहायशी मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है और बच्चों व महिलाओं समेत कई निर्दोष नागरिकों के मारे जाने तथा घायल होने की पुष्टि की गई है. मलबे में दबे लोगों को निकालने का कार्य जारी है और इस घटना के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है.

कुनार में तड़के बमबारी, रिहायशी मकान पूरी तरह तबाह

अफगानिस्तान के कुनार प्रांत स्थित शेल्टन जिले की चोगाम घाटी में गुरुवार तड़के करीब 3 बजे जोरदार धमाके हुए. स्थानीय दावों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने एक रिहायशी घर को निशाना बनाकर हवाई हमला किया. इस हमले में मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया. शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे में 5 लोगों की जान चली गई, जिनमें मासूम बच्चे शामिल हैं. इसके अलावा दो महिलाएं और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

हेलमंद के गरमसिर में हमला, 4 नागरिकों की मौत और कई घायल

कुनार के साथ-साथ दक्षिणी अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में भी हवाई कार्रवाई की खबर सामने आई है. हेलमंद के गरमसिर जिले के सफर इलाके में दो नागरिक घरों पर बमबारी का दावा किया गया. स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, इस हमले में 4 नागरिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 अन्य लोग घायल हुए हैं. घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

सीमा पर बढ़ा तनाव, राहत और बचाव कार्य जारी

इन ताबड़तोड़ हमलों के बाद दोनों देशों की सीमा पर तनाव चरम पर पहुंच गया है. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और राहत टीमों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया. पाकिस्तान द्वारा किए गए इस हमले के समय पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि पहले से ही डूरंड लाइन पर दोनों देशों की सेनाओं के बीच गतिरोध बना हुआ है.

यह भी पढ़ें-रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital