देश

Delhi NCR: भरी दोपहरी में छाया अंधेरा, मूसलाधार बारिश के साथ गिरे ओले, तापमान में गिरावट

Delhi Weather: राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर के क्षेत्र में दोपहर के समय घना अंधेरा छा गया. झमाझम बारिश के साथ ओले गिरने से मौसम काफी सुहावना हो गया. मौसम विभाग ने आज (शनिवार) 18 मार्च को बारिश होने की भविष्यवाणी की थी. इसके अलावा 20 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश  होने के आसार बने रहेंगे. दिल्ली, नोएडा समेत पूरे एनसीआर में सुबह से बादल छाय हुए थे. जिससे लोगों को गर्मी के बढ़ते सितम से राहत मिल गई.

सुबह से हल्की बूंदाबंदी ने मौसम को काफी खुशनुमा बना रखा था. दोपहर 12 बजे के आसपास आसमान में अचानाक घने बादल छाये और झमाझम बारिश शुरू हो गई. वहीं दिल्ली के बुराड़ी और ईब्राहिमपुर क्षेत्र में तेज बारिश के साथ साथ ओले भी गिरे.

यह भी पढ़ें-   Umesh Pal Murder Case: नैनी जेल में पड़ा छापा, माफिया अतीक के बेटे की बैरक में एक घंटे चला तलाशी अभियान

छत्तीसगढ़ में हुई झमाझम बारिश और ओलावृष्टि

छत्तीसगढ़ में भी पिछले कुछ दिनों से मौसम (Weather) का मिजाज बदला हुआ है. प्रदेश के कई हिस्सों बारिश के साथ साथ ओलावृष्टि भी हुई है. बदलते मौसम की वजह से कई जगहों पर पेड़ भी गिर गए हैं. मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आज प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात, अंधड़ और ओलावृष्टि हो सकती है.

5 दिनों तक बारिश के आसार

राजधानी दिल्ली और एनसीआर के क्षेत्रों के अलावा देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश देखने को मिली है. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी तेज बारिश के साथ साथ ओले देखने को मिले. बता दें कि मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि आने वाले 5 दिनों तक बारिश, तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि हो सकती है.  दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में भी 17 से 20 मार्च तक बारिश के आसार बने रहेंगे. मौसम विभाग पूर्वानुमान था कि शनिवार के दिन बादल छाय रहेंगे और बारिश के भी आसार हैं.

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, मध्यप्रदेश और पंजाब, गुजरात में भी बारिश के साथ ओलावृष्टि हो रही है. इसके अलावा आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा में बारिश होने से मौसम में काफी बदलाव आया है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

यूपी भाजपा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर उत्साहित, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बनेगा रोडमैप

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी…

8 minutes ago

किराया 625 और मांगा 1479…विरोध करने पर ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी और दी धमकी

गुरुग्राम में ऐप पर ₹625 किराया होने के बावजूद महिला से ₹1479 वसूलने और विरोध…

10 minutes ago

दिवाली से पहले खाते में आएंगे 5000 रुपये? जानिए किन किसानों को मिलेगा फायदा और क्या है नियम

Maharashtra Farmer Scheme: महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों के बैंक खातों में आने वाले हैं…

29 minutes ago

सैलून के फेंके हुए बालों से चलेगी गाड़ियां? गुजरात के इस स्टार्टअप के दावे ने सबको चौंकाया

सैलून में कटकर बर्बाद होने वाले बालों से अब इथेनॉल बनाने का दावा किया जा…

30 minutes ago

पीएम मोदी बनास डेयरी परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, दो बायो-सीएनजी संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को बनासकांठा जिले में…

42 minutes ago

कब जागेगा प्रशासन? उफनती नदी पार करने को मजबूर हुई गर्भवती महिला, झोली में डालकर ले गए परिजन

Dindori News: डिंडौरी में बुनियादी सुविधाओं के अभाव की बानगी देखने को मिली, जहां पुल…

54 minutes ago