बस में आग लगने से 20 यात्रियों की मौत
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जिसमें 20 लोगों की जलने से मौत हो गई. रविवार (20 अगस्त) की सुबह पंजाब प्रांत के पिंडी भट्टियां शहर में अचानक एक चलती बस में आग लग गई. जिसमें 20 यात्रियों की जलकर मौत हो गई और आधा दर्जन से ज्यादा लोग झुलस गए. आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.
जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, 40 से ज्यादा यात्रियों को इस्लामाबाद से कराची लेकर जा रही बस पिंडी भट्टियां के पास अचानक धू-धू कर जलने लगी. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस में सवार 20 लोगों की जलने से मौत हो गई. वहीं इस हादसे में 7 लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
पुलिस की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि बस तेज रफ्तार के साथ जा रही थी. तभी इसकी टक्कर एक पिकअप वैन से हो गई. वैन में डीजल लदा होने के चलते आग लग गई. आग की लपटों ने बस को भी अपनी चपेट में ले लिया.
यह भी पढ़ें- आतंकी यासीन मलिक की बीवी बनने जा रही है पाकिस्तान में कैबिनेट मिनिस्टर, जानें कौन है मुशाल हुसैन
गौरतलब है कि इससे पहले खैबर पख्तूनवा में एक बम धमाका हुआ था. जिसमें 11 मजदूरों की मौत हो गई थी. ये धमाका वजीरिस्तान के शव्वाल तहसील इलाके में हुआ था. यहां से सैन्य काफिला गुजर रहा था. तभी धमाका हुआ और वैन में सवार मजदूरों की मौत हो गई.
-भारत एक्सप्रेस
Motihari Sai Baba Temple Theft: मोतिहारी के मिस्कॉट मोहल्ले स्थित साई बाबा मंदिर में चोरों…
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि 31…
मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में कैंटर समेत 10 टन सरिया लूटने के मामले में…
लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे के दो नए और…
Punjab News: अमृतसर रूरल पुलिस ने नशा और अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश कर…
SBI Data Leak Alert 2026: एसबीआई को ग्राहकों के डेटा के संभावित डार्क वेब पर…