देश

MP Assembly Election 2023: कांग्रेस इलेक्शन कमेटी की बैठक आज, कमलनाथ को बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में आलाकमान

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब कुछ महीने ही बचे हैं. ऐसे में सभी सियासी दल अपनी-अपनी चुनावी गोटियां सेट करने में जुटे हुए हैं. बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. जिसके बाद अब कांग्रेस भी प्रत्याशियों के नामों पर मंथन करने के लिए बैठक करने जा रही है. रविवार को राजधानी भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस इलेक्शन कमेटी की बैठक बुलाई गई है. जिसमें चुनावी रणनीति और उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा होगी.

कांग्रेस इलेक्शन कमेटी की बैठक आज

बीजेपी की तरफ से उम्मीदवारों की लिस्ट आने के बाद अब कांग्रेस पर भी सूची जारी करने का दबाव आ गया है. आज भोपाल में होने वाली बैठक को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि बैठक में एक लाइन प्रस्ताव पारित कर टिकट तय करने की जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को दी जाएगी.

इन सीटों पर जल्द हो नामों की घोषणा

कांग्रेस नेताओं का मानना है कि उन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पहले घोषित किए जाएं, जहां पर कांग्रेस को पिछले चुनावों में हार का सामना करना पड़ा है. जल्द प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होने से उनको प्रचार और तैयारियों के लिए ज्यादा समय मिलेगा. राज्य में ऐसी करीब 66 सीटें हैं. इसके अलावा आदिवासियों के लिए आरक्षित सीटों पर भी यही फॉर्मूला पार्टी को अपनाना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Chandrayaan-3: चंद्रयान 3 को लेकर ISRO को मिली एक और बड़ी कामयाबी, दूसरा डिबूस्टिंग ऑपरेशन सफल, अब चांद से सिर्फ 25 किलोमीटर दूर है लैंडर

नए चेहरों को मौका दे सकती है कांग्रेस

प्रदेश में कुल 66 सीटें ऐसी हैं जहां पर कांग्रेस काफी कमजोर स्थिति में हमेशा से रही है. इन सीटों को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुके हैं. इसके अलावा कमलनाथ भी तीन बार सर्वे करा चुके हैं. सर्वे की जो रिपोर्ट आई है उसके मुताबिक, कांग्रेस इन सीटों पर नए चेहरों को उतारने की तैयारी कर रही है. इन सीटों पर उम्मीदवारों को बदलने के पक्ष में केंद्रीय पर्यवेक्षक और जिला कमेटी भी है. माना जा रहा है कि कांग्रेस अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान 3 से 4 चरणों में करेगी. सिंतबर में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

5 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

5 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

7 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

7 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

7 hours ago